
दिल्ली: 13 से 14 जनवरी तक पतंग उत्सव का आयोजन, फ्री में मिलेगी एंट्री
AajTak
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 13 से 14 जनवरी को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव का आयोजन कर रहा है. इस उत्सव में कई पेशेवर पतंगबाज अपना हुनर दिखाएंगे. इसमें लोगों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा.
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 13 से 14 जनवरी को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव का आयोजन कर रहा है. इस उत्सव में कई पेशेवर पतंगबाज अपना हुनर दिखाएंगे. इसमें लोगों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा. PTI की खबर के मुताबिक, सराय काले खां स्थित बांसेरा बैम्बू पार्क में ये महोत्सव आयोजित किया जाएगा.
डीडीए के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पतंगों की गैलरी लगाई जाएगी जिसमें पतंग की विभिन्न किस्मों के साथ बारे में बताया जाएगा. युद्ध के समय में पतंग के उपयोग, लड़ाकू पतंग, भारत में पतंग के महत्व आदि को दर्शाया जाएगा. कार्यक्रम में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.
बच्चों के लिए किड्स जोन होगा. इस दौरान लोगों को पतंग खरीदने और उड़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने वाले लोक कलाकारों के कार्यक्रम भी होंगे. हस्तशिल्प कलाकारों के स्टॉल भी लगेंगे.
देश के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग पतंग उड़ाते हैं मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ती है और उस दिन देश के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग पतंग उड़ाते हैं. यमुना के बाढ़ के मैदानों के पारिस्थितिक चरित्र को बढ़ाने और इसे एक मनोरंजक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में आकर्षक बनाकर इसे और अधिक लोगों के अनुकूल बनाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अगस्त 2022 में 'बांसेरा' की नींव रखी थी और इसे छह महीने में विकसित किया गया था. असम से लाए गए 25,000 से अधिक विशेष किस्म के बांस के पौधे यहां लगाए गए थे. एक अधिकारी के मुताबिक, 'बांसेरा' का उद्देश्य एक तरफ दिल्ली के लोगों को राजधानी में बेहद जरूरी सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराना है और दूसरी तरफ यह भी सुनिश्चित करना है कि बाढ़ के मैदान की समृद्ध जैव विविधता संरक्षित और कायम रहे.
यमुना के बाढ़ क्षेत्रों के जीर्णोद्धार और कायाकल्प के लिए डीडीए की परियोजनाएं बाढ़ क्षेत्रों के पारिस्थितिक चरित्र को बढ़ाने और उन्हें बड़े पैमाने पर जनता के लिए सुलभ बनाने की पहल के रूप में चलाई जा रही हैं. अधिकारियों ने कहा कि 'बांसेरा' परियोजना, जिसकी कल्पना और नेतृत्व स्वयं एलजी ने किया था, इस तरह की पहल को अगले स्तर पर ले जाएगी. सितंबर 2023 में, सक्सेना ने 'बांसेरा' में एक संगीतमय फव्वारे का उद्घाटन किया था.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





