
दिल्ली: हीटस्ट्रोक से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी की वजह से RML हॉस्पिटल ने शुरू की हेल्पलाइन सर्विस
AajTak
आरएमएल हॉस्पिटल ने गर्मी से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों का प्रभावी ढंग से इलाज करने के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस अपनी हीट-स्ट्रोक यूनिट को फिर से शुरू कर दिया है.
उत्तर भारत (North India) में भीषण गर्मी के पूर्वानुमान के बीच केंद्र द्वारा संचालित दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल ने हीटस्ट्रोक हेल्पलाइन (011-23404446) शुरू की है. इस नंबर पर लोग हीटस्ट्रोक के मामलों की जानकारी दे सकते हैं, जिससे समय पर इलाज हो सके. एजेंसी के मुताबिक, आरएमएल अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि यह हेल्पलाइन उन लोगों के लिए है, जो बेहोश पड़े हों या अचानक तेज बुखार की वजह से बीमार पड़ गए हों और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके.
हॉस्पिटल ने गर्मी से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों का प्रभावी ढंग से इलाज करने के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस अपनी हीट-स्ट्रोक यूनिट को फिर से शुरू कर दिया है.
किस स्थिति में हो सकता है हीटस्ट्रोक?
आरएमएल हॉस्पिटल में डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन के हेड डॉ. अमलेंदु यादव ने कहा कि अगर शरीर का तापमान 105 एफ से ज्यादा हो जाता है, तो हीटस्ट्रोक हो सकता है.
डॉ. यादव ने कहा कि ऐसी स्थिति में, रोगी का शरीर बॉडी के तापमान को कंट्रोल करने की ताकत खो देता है, जिसे आमतौर पर पसीना आना कहा जाता है और रोगी की मानसिक स्थिति बदल जाती है. इसका मतलब है कि रोगी बेहोशी की हालत में हो सकता है या रोगी की मानसिक स्थिति 'सामान्य से अलग' हो सकती है.
यह भी पढ़ें: 108 डिग्री हुआ बुखार... दिल्ली में हीटस्ट्रोक से बिहार के युवक की मौैत

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







