
दिल्ली: सॉफ्ट टॉयज में छुपाई 30 करोड़ की कोकीन, IGI पर जर्मन नागरिक गिरफ्तार
AajTak
सीबीआई ने आईजीआई पर भारतीय मूल के एक जर्मन नागरिक को लगभग 6 किलो कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है. सूत्रों ने बताया कि आरोपी एक सॉफ्ट टॉय के अंदर कोकीन के 270 कैप्सूल छुपाकर ला रहा था.
राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर अक्सर ड्रग्स और सोने की तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. अब सीबीआई ने आईजीआई पर भारतीय मूल के एक जर्मन नागरिक को लगभग 6 किलो कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
जर्मन नागरिक के पकड़े जाने के बारे में सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के जानकारी के आधार पर सीबीआई ने भारतीय मूल के एक जर्मन नागरिक को लगभग छह किलोग्राम कोकीन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है. जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
इंटरपोल के इनपुट के अनुसार, आरोपी दोहा से नई दिल्ली के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6 ई 1308 में यात्रा कर रहा था. उसने कोकीन को दो सॉफ्ट टॉयज के अंदर कैप्सूल में छुपाकर रखा था. आरोपी ने टॉयज के अंदर 270 कैप्सूल छुपाए थे.
सूत्र ने यह भी बताया कि आरोपी के पास से 6 किलो कोकीन बरामद होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है और मामले की आगे जांच शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







