
दिल्ली: सदर बाजार की दुकान में लगी आग, 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
AajTak
दिल्ली: सदर बाजार की दुकान में लगी आग, 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शनिवार दोपहर आग लग गई. यहां एक दुकान की पहली मंजिल पर भीषण आग लगी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई.
आग इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग को दोपहर 3:50 बजे आग लगने की कॉल मिली थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग दुकान की पहली मंजिल पर लगी, जिसके बाद धुआं और लपटें तेजी से फैलने लगीं. दमकलकर्मी आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं.
यह घटना सदर बाजार जैसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई है, जो दिल्ली का एक प्रमुख थोक बाजार है. आग से दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका है. प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल पर भीड़ न लगाने की अपील की है ताकि रेस्क्यू और दमकल कार्य में कोई बाधा न आए.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










