
दिल्ली विधानसभा बजट सत्र: 16 फरवरी को बजट पेश करेंगी आतिशी
AajTak
दिल्ली विधानसभा में 15 से 20 फरवरी तक बजट सत्र का आयोजन किया जाएगा और 16 फरवरी को वित्त मंत्री आतिशी बजट पेश करेंगी. इस संबंध में दिल्ली सरकार ने बजट सत्र की फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दी है.
जनवरी की अंतिम हफ्ते की शुरुआत के बाद से देश भर में बजट सत्र को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. अब जनकारी आ रही है कि दिल्ली विधानसभा में 15 से 20 फरवरी तक बजट सत्र का आयोजन किया जाएगा. इसी दौरान 16 फरवरी को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी बजट पेश करेंगी.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा में 15 से 20 फरवरी तक बजट सत्र का आयोजन किया जाएगा और 16 फरवरी को वित्त मंत्री आतिशी बजट पेश करेंगी. इस संबंध में दिल्ली सरकार ने बजट सत्र की फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दी है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











