दिल्ली में हो सकता है पीने के पानी का संकट, देखें क्या हैं हाल
AajTak
दिल्ली में आलम ये है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का घर भी अब यमुना के बढ़ते हुए पानी की जद में आने को है..लेकिन दिल्ली वालों के लिए सबसे बड़ी परेशानी तो अब आने वाले दिनों में होने वाली है क्योंकि दिल्ली बेशक पानी से लबालब हो मगर यहां पानी की परेशानी बढ़ने वाली है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











