
दिल्ली में बाढ़ का खतरा! चेतावनी निशान के करीब पहुंची यमुना, जानें केजरीवाल सरकार की तैयारी
AajTak
दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के बाद मंगलवार को बताया कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से नदी में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है. पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर नदी का जलस्तर 204.35 मीटर तक पहुंच गया है. भारद्वाज ने कहा कि चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है.
यमुना के तेजी से बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर दिल्लावासियों के टेंशन बढ़ा दी है. पिछले साल बाढ़ के कारण पानी-पानी हो चुकी राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच चुका है. इसके मद्देनजर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लोगों को यमुना नदी के पास जाने या उसमें तैरने से मना किया जा रहा है. इसके लिए निचले इलाकों में बकायदा मुनादी भी कराई जा रही है और लोगों को खादर के निचले इलाकों को खाली करने को कहा जा रहा है.
पीटीआई के मुताबिक दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के बाद मंगलवार को बताया कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से नदी में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है. पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर नदी का जलस्तर 204.35 मीटर तक पहुंच गया है. भारद्वाज ने कहा कि चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है. उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से फिलहाल करीब 10,000 से 13,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.
केजरीवाल सरकार ने शुरू की तैयारी
मंत्री ने कहा कि लोगों को नदी से दूर रहने और बच्चों को नदी के पास जाने या उसमें तैरने से रोकने के लिए मंगलवार से मुनादी शुरू की गई है. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण तथा राजस्व विभाग ने नावों की व्यवस्था करने तथा जरूरत पड़ने पर बचाव कार्य के लिए पूरी तैयारी कर ली है. भारद्वाज ने बताया कि नदी के खतरे के निशान पर पहुंचने पर बचाव कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा सके.
उन्होंने बताया कि पिछले मानसून सीजन में शहर में आई बाढ़ जैसी स्थिति को दोबारा न होने देने के लिए विभागों ने खुद को तैयार कर लिया है. नदी के प्रवाह में अवरोध जैसे आईटीओ बैराज के जाम हुए गेटों को हटा दिया गया है तथा गाद के द्वीपों को पायलट कट से काट दिया गया है, ताकि पानी बहकर दूर चला जाए.
हथिनीकुंड से लगातार छोड़ा जा रहा पानी

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







