
दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी, 5 मजदूरों की दबकर मौत
AajTak
दिल्ली के अलीपुर में एक स्थित एक गोदाम की शुक्रवार को दीवार गिर गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई. कई लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे.
दिल्ली के अलीपुर में एक स्थित एक गोदाम की शुक्रवार को दीवार गिर गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई. अभी तक 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे. ऐसे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है.
पुलिस के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है. 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. 7 घायल खतरे के बाहर हैं. जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है. पुलिस प्रशासन रेस्क्यू अभियान चला रहा है. घायल लोगों को इलाज के लिए राजा हरीश चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बावजूद डीएम व एसडीएम कार्यालय अवैध गोदामों के निर्माण को नहीं रोक रहा था.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












