
दिल्ली में प्रोटेस्ट पॉलिटिक्स... पानी पर BJP का मटका फोड़ प्रदर्शन तो NEET पर AAP और कांग्रेस सड़कों पर
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रोटेस्ट पॉलिटिक्स से माहौल गरमाया हुआ है. सत्तारूढ़ AAP से लेकर BJP और कांग्रेस तक सड़कों पर देखी जा रही है. बीजेपी और कांग्रेस दिल्ली में जल संकट पर प्रदर्शन कर रही हैं. जबकि आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि वो NEET परीक्षा में गड़बड़ी के मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी.
दिल्ली में जल संकट के बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि वो नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ी के मुद्दे पर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी. AAP नेता और कार्यकर्ता आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं. AAP का कहना है कि वो हर राज्य की राजधानी में भी प्रदर्शन करेगी. वहीं, बीजेपी राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही है. कांग्रेस भी जल संकट और NEET के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रही है.
दरअसल, दिल्ली में जल संकट कोई नया नहीं है. हर साल गर्मियों में दिल्ली वालों को इस संकट से जूझना पड़ता है, लेकिन समाधान के बजाय प्रमुख राजनीतिक पार्टियां जल संकट पर आमने-सामने हैं. आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों आमने-सामने हैं. कांग्रेस भी AAP और केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है. सोमवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में पानी की किल्लत पर बीजेपी ने प्रदर्शन किया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गीता कॉलोनी, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने खानपुर, चांदी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लाल बाग स्थित संगम पार्क, नॉर्थ वेस्ट से सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने करोल बाग पुरानी पुलिस चौकी के पास और सांसद मनोज तिवारी ने मुखर्जी नगर जल बोर्ड कार्यालय के पास प्रदर्शन किया.
लालबाग में केजरीवाल का पुतला भी जलाया
लाल बाग में बीजेपी ने केजरीवाल का पुतला जलाया. बीजेपी लगातार टैंकर माफिया के खिलाफ आवाज उठा रही है. सांसद खंडेलवाल ने तो मॉडल टाउन में मटके भी फोड़े. बीजेपी का कहना है कि लाइनों में इतना ज्यादा लीकेज है कि जितना उत्पादन हो रहा है, उसका 54 प्रतिशत बह जाता है. सरकार ने पाइपलाइन बंद करवाने का प्रयास ही नहीं किया.
बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल सरकार से टैंकर माफिया से गठजोड़ है. कार्यकर्ताओं ने मटके फोड़ कर गुस्से जाहिर किया और केजरीवाल का पुतला जलाकर पानी की समस्या का तुरंत हल करने की जोरदार मांग भी की. खंडेलवाल ने कहा, यह बेहद अफसोस की बात है कि दिल्ली का आधे से ज्यादा हिस्सा जल संकट का सामना कर रहा है. दिल्ली की जल मंत्री आतिशी पाइपलाइनों में रिसाव को ठीक करने और टैंकर माफिया द्वारा पानी की चोरी को रोकने के बजाय आरोप जड़ने में लगी हुई हैं. इस मामले में असफल रहने पर मंत्री आतिशी को इस्तीफा दे देना चाहिए. बीजेपी ने सोमवार को एक साथ 55 जगहों पर प्रदर्शन किया.
एक आंकड़े के मुताबिक दिल्ली में रिसाव और पानी की चोरी शहर में 54% पानी की हानि का कारण है. हालांकि सरकार का दावा है कि इसे बहुत कम किया गया है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






