
दिल्ली में नशे के कारोबार पर NCB का वार, 900 करोड़ की कोकीन जब्त, अमित शाह ने की सराहना
AajTak
NCB ने पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई और जनकपुरी इलाकों से 82 किलो से ज्यादा कोकीन बरामद की. यह खेप एक कोरियर ऑफिस से जब्त की गई, जिसे ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो दिल्ली और सोनीपत के निवासी हैं. अमित शाह ने कहा कि यह खेप
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को दिल्ली में 80 किलो से अधिक कोकीन जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 900 करोड़ रुपये है. इसी दिन भारतीय नौसेना, गुजरात ATS और NCB ने गुजरात तट पर 700 किलो मेथामफेटामिन पकड़ी. इस मामले में आठ ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.
गृहमंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट गृहमंत्री अमित शाह ने इस सफलता के लिए NCB को बधाई दी और नशामुक्त भारत बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "एक ही दिन में अवैध ड्रग्स के खिलाफ लगातार दो बड़ी कामयाबियां मोदी सरकार के नशामुक्त भारत के संकल्प को दर्शाती हैं. NCB ने आज दिल्ली में 82.53 किलो हाई-ग्रेड कोकीन जब्त की है."
नांगलोई और जनकपुरी में ड्रग्स बरामदगी NCB ने पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई और जनकपुरी इलाकों से 82 किलो से ज्यादा कोकीन बरामद की. यह खेप एक कोरियर ऑफिस से जब्त की गई, जिसे ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो दिल्ली और सोनीपत के निवासी हैं. अमित शाह ने कहा कि यह खेप "बॉटम-टू-टॉप अप्रोच" के जरिए पकड़ी गई और ड्रग्स के खिलाफ यह अभियान "निर्दयता से" जारी रहेगा. उन्होंने NCB की इस बड़ी सफलता की सराहना की.
ड्रग्स सिंडिकेट के विदेशी कनेक्शन NCB के अधिकारियों के मुताबिक, जब्त कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 900 करोड़ रुपये है. ड्रग्स सिंडिकेट का विदेशी नेटवर्क से जुड़ाव सामने आया है. यह पहली बार नहीं है कि दिल्ली में इतनी बड़ी ड्रग्स खेप पकड़ी गई हो. 2 अक्टूबर को दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर में एक गोदाम से 560 किलो कोकीन और 40 किलो हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त किया गया था. इसकी कीमत करीब 5,620 करोड़ रुपये आंकी गई थी. इस मामले में कथित मास्टरमाइंड तुषार गोयल को गिरफ्तार किया गया था, जो दिल्ली कांग्रेस के RTI सेल के चेयरमैन थे.
तुषार गोयल की गिरफ्तारी ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है और इस पैसे का उपयोग चुनाव जीतने के लिए कर रही है. हालांकि, कांग्रेस ने खुद को इस मामले से अलग करते हुए कहा कि उसका गोयल से कोई संबंध नहीं है. अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ड्रग्स के खिलाफ कठोर अभियान चला रही है और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक भारत नशामुक्त नहीं हो जाता

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







