
दिल्ली में कैसे खा गई मात? AAP ने गिनाए हार के ये तीन बड़े कारण, फ्यूचर के लिए सेट किए 3 टारगेट
AajTak
लोकसभा चुनावों में पिछले तीन बार से दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी का कब्जा रहा है लेकिन विधानसभा चुनाव में पिछले दस साल से AAP जीतती आई है. इसकी सबसे बड़ी वजह उस मिडिल क्लास वोटर्स को माना जाता है जो लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट करता है लेकिन विधानसभा चुनाव में AAP की तरफ शिफ्ट हो जाता है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली हार के बाद पहली बार पार्टी ने इसकी समीक्षा की है. दिल्ली का मिडिल क्लास वोटर जो लोकसभा में बीजेपी के साथ था इस बार के विधानसभा चुनाव में वापस AAP के साथ नहीं आया, इसी फैक्टर को पार्टी अपनी हार की सबसे बड़ी वजह मानती है. साल 2014 और 2020 के विधानसभा चुनाव में मिडिल क्लास ने AAP के पक्ष में जमकर मतदान किया था. लेकिन इस बार ये वर्ग बीजेपी के साथ चला गया जिससे भगवा पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली का किला फतह किया है.
लोकसभा चुनावों में पिछले तीन बार से दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी का कब्जा रहा है लेकिन विधानसभा चुनाव में पिछले दस साल से AAP जीतती आई है. इसकी सबसे बड़ी वजह उस मिडिल क्लास वोटर्स को माना जाता है जो लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट करता है लेकिन विधानसभा चुनाव में AAP की तरफ शिफ्ट हो जाता है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ और यही बात AAP की ओर से की गई हार की आंतरिक समीक्षा में सामने आई है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली जैसे पंजाब में भी घिर गए AAP और केजरीवाल, 'डबल दुश्मनी' का क्या अंजाम होगा?
AAP के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि उनके शुरुआती मूल्यांकन के आधार पर पार्टी ने 2025 के चुनावों में अपनी हार के पीछे तीन प्रमुख कारणों की पहचान की है.
1. मिडिल क्लास AAP की ओर नहीं लौटा
मिडिल क्लास के मतदाताओं का एक अहस हिस्सा, जो पारंपरिक रूप से लोकसभा चुनावों में भाजपा और विधानसभा चुनावों में AAP को वोट देता रहा है, इस बार AAP की ओर वापस नहीं लौटा. बजट में 12 लाख रुपये की सालाना आय पर जीरो टैक्स का ऐलान बीजेपी के लिए मिडिल क्लास का समर्थन हासिल करने में एक अहम फैक्टर साबित हुआ. AAP इस खतरे का आकलन करने में विफल रही क्योंकि यह पार्टी के इंटरनल सर्वे में भी नहीं दिख सका. केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया गया था और चुनाव प्रचार 3 फरवरी की शाम को खत्म हो गया. संभवत: इसके असर तक पहुंचने के लिए समय बहुत सीमित था.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









