
दिल्ली: पूर्व MLA के घर फर्जी वोटर कार्ड बनाने का मामला, LG ने दिए FIR दर्ज करने के आदेश
AajTak
लोकायुक्त द्वारा निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने में लिप्त पाए गए पूर्व विधायक जय किशन के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग करने वाली रिपोर्ट उपराज्यपाल को भेजी गई थी. एलजी ने विजिलेंस विभाग को जय किशन के खिलाफ आईपीसी और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त को आवश्यक निर्देश जारी करने का ऑर्डर दिया है.
दिल्ली के उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना ( V.K Saxena) ने फर्जी वोटर आईडी तैयार करने के मामले में पूर्व विधायक जय किशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जय किशन के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिए हैं
पूर्व विधायक जय किशन को '' निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप " करने और अपने आवास पर चुनावी लाभ लेने के लिए फर्जी मतदाता पहचान पत्र तैयार करने में लिप्त पाया गया था. लोकायुक्त द्वारा जय किशन के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट उपराज्यपाल को भेजी गई थी. एलजी ने विजिलेंस विभाग को जय किशन के खिलाफ आईपीसी और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त को आवश्यक निर्देश जारी करने का ऑर्डर दिया है.
उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना का यह आदेश लोकायुक्त के 26.04.2022 के ऑर्डर के बाद आया है. जिसमें पूर्व विधायक के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने पर विचार करने की मांग की गई थी. पत्र मिलने के बाद विजिलेंस विभाग से मामले में रिपोर्ट मांगी गई थी. रिपोर्ट में उल्लेख किया गया था कि ''पूर्व विधायक जय किशन के आवास पर फर्जी मतदाता पहचान पत्र तैयार किए गए''. विजिलेंस के मुताबिक निवासी की सहमति के बिना कोई मतदाता पहचान पत्र जारी नहीं किया जा सकता है.
जिन लोगों के नाम से फर्जी पहचान मतदाता पहचान पत्र तैयार किए गए थे. उन्हें पूर्व विधायक ने जानने वाले बताकर लोकायुक्त के सामने पेश करने की बात भी कही थी. इस मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट की एक प्रति भी भेजी गई थी.
उपराज्यपाल ने कहा है कि ''निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप संबंधित कृत्यों की गंभीरता" को ध्यान में रखते हुए यदि जय किशन के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाती है तो यह सबसे उपयुक्त होगा.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





