
दिल्ली, नोएडा, लखनऊ में बढ़ाई गईं सर्दी की छुट्टियां, पढ़ें- कहां कब तक बंद रहेंगे स्कूल
AajTak
ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है. दिल्ली और लखनऊ में स्कूल अब 10 जनवरी तक बंद रहेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सभी स्कूलों की सर्दी की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं. इसके अलावा लखनऊ में 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टियां 10 तारीख तक बढ़ा दी गई हैं.
जनवरी की शुरुआत के साथ शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है. बढ़ती ठंड के साथ सुबह-शाम दृश्यता में लगातार कमी की समस्या से वाहन चालकों को जूझना पड़ रहा है, तो वहीं ठंड के कारण बच्चों-बुजुर्गों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है. लिहाजा ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई शहरों में ठंड की छुट्टियां बढ़ा दी गई है. राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश (लखनऊ-नोएडा) समेत राजस्थान के भी कई शहरों के स्कूल ठंड को देखते हुए बंद किए गए हैं.
दिल्ली में 10 जनवरी तक बढ़ी छुट्टियां जानकारी के मुताबिक, ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है. दिल्ली और लखनऊ में स्कूल अब 10 जनवरी तक बंद रहेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सभी स्कूलों की सर्दी की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं. इसके अलावा लखनऊ में 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टियां 10 तारीख तक बढ़ा दी गई हैं. वहीं 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग को दोपहर 10 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है.
नोएडा-ग्रेनो में 14 तक 8वीं के स्कूल बंद नोएडा में भी ठंड का कहर बढ़ा है. जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने के आदेश दिए हैं. 14 जनवरी तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. लगातार शहर में पड़ रही ठंड के बाद डीएम का इस बाबत आदेश आया है.
लखनऊ में भी स्कूल बंद वहीं, शीत लहर के कारण लखनऊ जिला प्रशासन ने 10 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक की छुट्टी घोषित कर दी है. यहां 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा. कक्षाओं में कमरे का तापमान सामान्य बनाए रखने की व्यवस्था विद्यालय प्रबंधन करेगा. कोई भी प्रैक्टिकल, कक्षाएं और परीक्षाएं खुले क्षेत्र में नहीं होंगी. यदि संभव हुआ तो स्कूल प्रबंधन ऑनलाइन कक्षाओं का प्रयास करेगा.
राजस्थान में भी बढ़ी छुट्टियां राजस्थान के धौलपुर में भी ठंड चरम पर है. वहां सात दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं. इस वजह से स्कूलों में दस जनवरी तक अवकाश बढ़ाया गया है. वहीं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 13 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





