
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का चौपाल कार्यक्रम में विकास पर जोर
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि विकसित दिल्ली के लिए चौपाल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. गुप्ता ने यह भी कहा कि गरीबों का हाथ पकड़ना और उन्हें साथ खड़ा करना बहुत जरूरी है. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











