
'दलाई लामा के उत्तराधिकारी का मुद्दा चीन-भारत संबंधों में कांटा बन चुका है', चीनी राजदूत का तीखा बयान
AajTak
भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता ने दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मुद्दे को भारत और चीन के संबंध के बीच कांटा बताया है. चीनी प्रवक्ता ने कहा है कि कुछ भारतीय रणनीतिक और शैक्षणिक लोगों ने दलाई लामा के पुनर्जन्म को लेकर गलत बयान दिए हैं.
तिब्बती बौद्धों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपना 90वें जन्मदिन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित त्सुगलाखांग मंदिर परिसर में बौद्ध समुदाय के लोगों के बीच मनाया. इस जन्मदिन में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, राजीव रंजन सिंह, अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू, सिक्किम के मंत्री सोनम लामा शामिल हुए.
दलाई लामा के जन्मदिन के मौके पर भारतीय सरकार के प्रतिनिधित्वों के वहां मौजूद रहने से चीन भड़का हुआ है.
दिल्ली में स्थित चीनी दूतावास ने रविवार को चीन और भारत के बीच संबंध में दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मुद्दे को बाधा बताया है. यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत के विदेश मंत्री 2020 की सीमा पर हुई झड़पों के बाद पहली बार चीन जाने की तैयारी कर रहे हैं.
अपने जन्मदिन के पूर्व संध्या दलाई लामा ने साफ कर दिया था कि उनके उत्तराधिकारी को चुनने में चीन की कोई भूमिका नहीं होगी. उन्होंने 30 से 40 साल और जीने की इच्छा ज़ाहिर की थी.
तिब्बती मानते हैं कि जब कोई बड़ा भिक्षु मरता है, तो उसकी आत्मा किसी और में दोबारा जन्म लेती है. लेकिन चीन कहता है कि दलाई लामा का अगला उत्तराधिकारी उसके नेताओं की मंजूरी से ही तय होगा.
दलाई लामा 1959 में चीन एडमिनिस्ट्रेटिव तिब्बत से भागकर भारत का शरण लिए थे. तब से ही वो भारत में रहकर चीनी सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और फ्री तिब्बत की मांग कर रहे हैं. भारत में क़रीब 70 हज़ार तिब्बती शरणार्थी रहते हैं. इतना ही नहीं भारत में एक निर्वासित तिब्बती सरकार भी है. विशेषज्ञ मानते हैं कि इसका कूटनीतिक लाभ चीन के ख़िलाफ़ भारत को मिलता है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








