
दर्जनों महिलाओं संग घर में वाइल्ड पार्टी! करोड़पति ने सुनाई पर्दे के पीछे की कहानी
AajTak
ये शख्स अपनी पत्नी और दर्जनों महिलाओं के साथ घर में पार्टियां करता है. करोड़पति शख्स ने अपनी इन पार्टियों के पीछे का कारण बताया है जो अक्सर विवादों में बनी रहती हैं. उसकी पार्टियों को अय्याशी का अड्डा भी कहा जाता है. और महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं करने की वजह से भी उनकी आलोचना होती है.
करोड़पति ट्रैवर्स बेयोन अपनी पार्टियों के चलते पूरी दुनिया में मशहूर रहे हैं. उनकी उम्र बेशक 50 साल है लेकिन वह प्लेबॉय के नाम से जाने जाते हैं. ट्रैवर्स लंबे वक्त से दर्जनों महिलाओं संग पार्टी करते आ रहे हैं. इसी वजह से वह विवादों में भी रहते हैं. उनके घर का नाम कैंडी शॉप मैन्शन है जहां पार्टियों का आयोजन होता है. ट्रैवर्स ने खुद अपने घर के बंद दरवाजों के पीछे की कहानी भी बताई है. वह पेशे से तंबाकू व्यापारी हैं और कैंडीमैन के नाम से भी जाने जाते हैं. उनका कहना है, 'सभी पार्टियां वाइल्ड होती हैं. लोग मेरी पार्टियों को वास्तविकता से अलग और खुद को अभिव्यक्त करने के अवसर के तौर पर देखते हैं.'
वे कहते हैं- 'कैंडी शॉप मैन्शन दुनिया की सबसे अच्छी हाउस पार्टी आयोजित करता है, यहां का वातावरण ऐसा है कि लोगों को वाइल्ड टाइम मिल पाता है. हम हमेशा ही अगली पार्टी की योजना बनाते हैं. जब योजना तैयार हो जाती है, तो सोशल मीडिया पर तारीखें जारी करते हैं.'
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, कैंडी शॉप मेंशन में होने वाली सालाना पार्टियों की काफी आलोचना भी की जाती है. यहां रहने वाली महिलाओं का काम उन मेहमानों का मनोरंजन करना होता है, जो उनका चुनाव करते हैं. उन्हें मेहमानों के लिए शरीर को फलों से सजाना पड़ता है. इन पार्टियों में अंतरराष्ट्रीय डीजे, प्रोफेशनल कलाकारों के परफॉर्मेंस और आतिशबाजी भी देखी जाती है. यहां कुछ खास लोगों के लिए एक अलग वीआईपी एरिया भी है.
क्या है पर्दे के पीछे की कहानी?
ट्रैवर्स का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में लगाए गए लॉकडाउन और पाबंदियों के बाद से उनकी पार्टियां और अधिक वाइल्ड हो गई हैं. उनका कहना है कि लोगों के वाइल्ड साइड को दोबारा वापस लाना उनका काम है. वह कहते हैं, 'जब लोग दुनियाभर में कैद थे, सामाजिक नहीं हो सकते थे, अपने परिवारों से अलग रहते थे, स्कूल नहीं जा पा रहे थे और काम पर नहीं जा सकते थे, इससे वो काफी प्रभावित हुए हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'पार्टी का मिशन लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालना है, मेहमानों को अपने जीवन का सबसे अच्छा अनुभव देना है. हमने अतीत में 1500 मेहमानों और मुफ्त शराब के साथ पार्टियां आयोजित की हैं और कोई लड़ाई नहीं हुई और कुछ भी नहीं टूटा.'

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








