
दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन की दादागिरी, फिलीपींस की जहाजों को मारी टक्कर ...वाटर कैनन से किया हमला
AajTak
इससे पहले शनिवार को चीन के तट रक्षक बलों ने फिलीपींस के फिशरीज ब्यूरो के एक सिविलियन गवर्नमेंट वेसल पर पानी की बौछार की थी. फिलीपींस ने चीन की इस अवैध और आक्रामक कार्रवाइयों की निंदा की थी.
फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में तैनात अपनी जहाजों पर चीन द्वारा हमला करने का आरोप लगाया है. फिलीपींस तटरक्षक बलों के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि चीन के कोस्ट गार्ड ने हमारी जहाजों पर पानी की बौछारें कीं और टक्कर मारी. फिलीपिनियन कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता जे तारिएला ने कहा कि 'उनैजा मॅई 1' नाम के जहाज के इंजन को गंभीर क्षति पहुंची है, जबकि 'एम/एल कलायान' पर पानी की बौछारें की गईं.
फिलीपींस के स्पेशल इकोनॉमिक जोन में स्थित सेकेंड थॉमस शोल के आसपास अक्टूबर के बाद से फिलीपीन और चीनी जहाजों के बीच टक्कर की यह दूसरी घटना है. इस क्षेत्र में फिलिपिनो सैनिक एक पुराने युद्धपोत पर रह रहे हैं, जिसे 1999 में विवादित जलमार्ग में मनीला के दावों की रक्षा के लिए जानबूझकर तैनात किया गया था. इस घटना को लेकर चीनी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है. यह टक्कर तब हुई जब लगभग 40 फिलीपीन जहाजों का क्रिसमस कॉनवॉय रविवार को विवादित तट की ओर रवाना हुआ.
दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस का 'एटिन इतो' कैम्पेन
इससे पहले शनिवार को चीन के तट रक्षक बलों ने फिलीपींस के फिशरीज ब्यूरो के एक सिविलियन गवर्नमेंट वेसल पर पानी की बौछार की थी. फिलीपींस ने चीन की इस अवैध और आक्रामक कार्रवाइयों की निंदा की थी. एटिन इतो (यह हमारा है) कैम्पेन नेटवर्क द्वारा आयोजित इस मिशन में 200 से अधिक मछुआरे, सिविल सोसाइटी ग्रुप, युवा नेता शामिल हुए हैं. यह अभियान दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस के अधिकारों की रक्षा के लिए चलाया गया है.
इस क्षेत्र में देखे गए थे चीन के 135 से अधिक मिलिट्री बोट
कुछ दिन पहले दक्षिणी चीन सागर में चीन के 135 से अधिक मिलिट्री बोट देखे गए थे. फिलीपींस ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि इतने अधिक मिलिट्री बोट के कारण दक्षिण चीन सागर में खतरनाक स्थिति बन गई है. नवंबर महीने में इस क्षेत्र में मैरीटाइम मिलिशिया के 111 जहाज देखे गए थे. मैरीटाइम मिलिशिया को फिशिंग मिलिशिया भी कहा जाता है. चीन इनका प्रयोग समुद्री देखरेख के लिए करता है. फिलीपींस ने चाइनीज मिलिट्री बोट पर उसके स्पेशल इकोनॉमिक जोन में घुसने का आरोप भी लगाया था.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










