
थिएटर में हॉरर फिल्म देख रही पत्नी को कहानी बता रहा था युवक, टेक्नीशियन ने विरोध किया तो कर दी पिटाई
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर में एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म देखते वक्त हुई मारपीट की घटना ने सनसनी मचा दी है. दरअसल, जब एक टेक्नीशियन ने एक युवक से फिल्म की कहानी पहले से पत्नी को बताने से रोकने की अपील की तो नाराज युवक ने टेक्नीशियन की पिटाई कर दी. जानिए कैसे एक मामूली विवाद ने थिएटर में हंगामा करवा दिया.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के साथ फिल्म थिएटर में मारपीट की घटना सामने आई है. घटना पिंपरी चिंचवड़ इलाके की है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीते शुक्रवार की रात मल्टीप्लेक्स में पीड़ित अपनी पत्नी के साथ हॉरर फिल्म देखने गया था.
पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसकी पत्नी थिएटर की पिछली पंक्ति में बैठे थे. यहां आरोपी लगातार अपनी पत्नी को फिल्म की कहानी बता रहा था. जब पीड़ित टेक्नीशियन ने उससे अनुरोध किया कि वो सस्पेंस को खराब ना करे और दूसरों को परेशान ना करे तो आरोपी ने अपशब्द बोलते हुए उस पर हमला कर दिया.
पीड़ित की पत्नी को भी पीट दिया
जब पीड़ित टेक्नीशियन की पत्नी बीच में आई तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उस पर भी हमला कर दिया. पीड़ित टेक्नीशियन को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिंपरी चिंचवड़ थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 117 (सार्वजनिक स्थान पर अपराध उकसाने), 115 (उकसाना), 352 (मारपीट) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












