
थम नहीं रहीं इमरान खान की मुश्किलें, अब विदेशी फंडिंग से जुड़े मामले में केस दर्ज
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. उनकी पार्टी PTI पर और उनके खिलाफ विदेशी फंडिंग से जुड़े मामले में केस दर्ज किया गया है. मंगलवार को FIA ने कथित तौर पर विदेश से प्रतिबंधित धन प्राप्त करने के आरोप में मामला दर्ज किया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मंगलवार को संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने कथित तौर पर विदेश से प्रतिबंधित धन प्राप्त करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. राज्य द्वारा इस्लामाबाद में एफआईए के कॉर्पोरेट बैंकिंग सर्कल के माध्यम से मामला दर्ज किया गया था.
गलत तरीके से पैसे लेने का मामला
डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक आरिफ मसूद नकवी, जो वूटन क्रिकेट लिमिटेड के मालिक हैं, ने पीटीआई के नाम से पंजीकृत एक बैंक खाते में 'गलत तरीके से' पैसा ट्रांसफर किया. इस शिकायत में कहा गया है, 'लेन-देन के त्वरित संदेशों में बताया गया उद्देश्य इन फंडों की वास्तविक प्रकृति, उत्पत्ति, स्थान, आंदोलन और स्वामित्व को छिपाने के लिए 'सहमत ट्रांसफर' है.'
FIR में धोखाधड़ी के मामलों का जिक्र
एफआईआर के अनुसार सत्ताधारी दल के पूर्व नेताओं ने विदेशी मुद्रा अधिनियम का उल्लंघन किया है और उन्हें संदिग्ध बैंक खातों का लाभार्थी घोषित किया गया है. एफआईआर में आगे कहा गया है कि नकवी ब्रिटेन और अमेरिका में निवेशकों से धोखाधड़ी के मुकदमे का भी सामना कर रहे हैं.
इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








