
तो सुनियोजित थे पाकिस्तान और ईरान के हमले! दोनों देशों को पहले से थी जानकारी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
AajTak
एक ईरानी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान ने 16 जनवरी को अपने मिसाइल हमले के बारे में पाकिस्तानी सेना को पहले से ही बता दिया था. लेकिन इसे सार्वजनिक करने के बारे में इस्लामाबाद को सूचित नहीं किया था.
ईरान की मीडिया ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना को ईरान द्वारा 16 जनवरी के मिसाइल हमले के बारे में पहले ही बता दिया गया था. एक अहम ईरानी सूत्र के मुताबिक, तेहरान ने इस्लामाबाद को यह नहीं बताया था कि वह इसे सार्वजनिक करेगा. सूत्र ने बताया कि वे स्ट्राइक तो कर सकते थे लेकिन इसे प्रचारित नहीं कर सकते थे.
रिपोर्ट में हुआ खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के करीबी माने जाने वाले एक टेलीग्राम चैनल ने 18 जनवरी को लिखा, "पाकिस्तान में इस सप्ताह आतंकवादी ठिकानों पर किए हमले के लिए पाकिस्तानी सरकार के साथ कॉर्डिनेशन की आवश्यकता थी. पाकिस्तान द्वारा आज किया गया हमला भी उस समझौते के अनुरूप है जो आकार ले चुका है और सीमा पर आतंकवाद से निपटने तथा सीमा पर स्थायी सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में दोनों देशों के दृढ़ संकल्प का परिणाम है."
एक- दूसरे को थी जानकारी!
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ ईरानी पत्रकारों ने सुझाव दिया है कि अफगानिस्तान में ईरानी राष्ट्रपति के दूत हसन काज़ेमी-कोमी की पाकिस्तान की हालिया यात्रा का मकसद इस्लामाबाद को आसन्न ईरानी हमले के बारे में पहले से सूचित करना हो सकता है. हालांकि इस तरह की रिपोर्ट्स को व्यक्तिगत रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है.
दोनों देशों द्वारा किए गए हमलों की प्रवृत्ति 'जैसे को तैसा' जैसी रही है जो हाल के वर्षों में सीमा पार से होने वाली सबसे बड़ी स्ट्राइक है. 7 अक्टूबर को इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र में व्यापक अस्थिरता बढ़ गई है. हालांकि, ईरान और पाकिस्तान के रिश्तों का इतिहास उतार-चढ़ाव भरा रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










