
तेज आंधी-बारिश ने ली 4 जिंदगियां... दिल्ली के जाफरपुर कलां में पेड़ गिरने से मकान ढहा, महिला और तीन बच्चों की मौत
AajTak
दिल्ली के जाफरपुर कला इलाके में आज शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के बीच एक बड़ा हादसा हो गया. यहां खड़खड़ी नहर गांव में खेत पर बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर नीम का पेड़ गिरने से वह ढह गया. मलबे में दबकर एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला का पति घायल हुआ है. इस दर्दनाक हादसे से इलाके में मातम पसर गया.
दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में तेज हवाओं के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां खेत में बने एक कमरे पर भारी नीम का पेड़ गिर गया, जिससे कमरा ढह गया. कमरे में मौजूद एक महिला और तीन मासूम बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंची राहत और बचाव टीम ने मलबे से सभी को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना द्वारका जिले के खड़खड़ी नहर गांव की है. यहां तेज हवाओं के कारण एक विशाल नीम का पेड़ खेत में बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर गिर पड़ा. इससे कमरा पूरी तरह ढह गया और उसमें मौजूद महिला व तीन मासूम बच्चे मलबे में दब गए.
80 KM की रफ्तार वाली आंधी, भारी बारिश... दिल्ली-NCR में सड़कों पर भरा पानी, 100 फ्लाइट्स लेट
पुलिस को सुबह 5:26 बजे इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. सभी को जाफरपुर कला स्थित RTR अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया.
मरने वालों में 26 वर्षीय ज्योति, उनकी तीन संतानें, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं, इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी. हादसे के वक्त परिवार खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में मौजूद था, जो तेज हवाओं से गिरे पेड़ के नीचे आकर ढह गया. परिवार का एकमात्र बचा सदस्य अजय कुशवाह इस हादसे में घायल हुआ है. अजय मृतका ज्योति का पति है. अजय को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







