
तीन और इजरायली बंधक होंगे रिहा, हमास के कब्जे में अभी भी 73 नागरिक
AajTak
हमास ने कहा कि 369 फिलिस्तीनी कैदियों और बंदियों के बदले में तीनों बंधकों को वापस कर दिया जाएगा. इसके बाद यह आशंका कम हो गई कि 42 दिनों के युद्ध विराम के खत्म होने से पहले समझौता टूट सकता है.
हमास (Hamas) की कैद में रहे इजराइली तीन बंधकों के गाजा से लौटने की उम्मीद है. इनमें इयर हॉर्न, सगुई डेकेल-चेन और साशा ट्रोफानोव नाम के लोग शामिल हैं. पिछले दिनों मिस्र और कतर की मध्यस्थता के बाद गतिरोध कम हुआ. करीब लगभग एक महीने से रुकी जंग के बीच नाजुक युद्ध विराम के टूटने का खतरा पैदा हो गया था. मौजूदा वक्त में हमास के कब्जे में कुल 76 इजरायली बंधक हैं, जिनमें से तीन बंधकों की रिहाई हो जाने के बाद 73 बंधक बचे रह जाएंगे.
हमास ने कहा कि 369 फिलिस्तीनी कैदियों और बंदियों के बदले में तीनों बंधकों को वापस कर दिया जाएगा. इसके बाद यह आशंका कम हो गई कि 42 दिनों के युद्ध विराम के खत्म होने से पहले समझौता टूट सकता है.
गाजा ने लगाया था इजरायल पर आरोप
पिछले दिनों हमास ने पहले और ज्यादा बंधकों को रिहा न करने की धमकी दी थी, क्योंकि उसने इजरायल पर गाजा में सहायता पहुंचाने से रोककर युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. इसके बाद इजरायल ने भी लड़ाई फिर से शुरू करने की धमकी दी थी, जिसने रिजर्व बलों को बुला लिया था और अपनी सेनाओं को हाई अलर्ट पर रखा था.
पिछले सप्ताह रिहा किए गए तीन बंधकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं से इजरायली नाराज थे, बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी हुए. प्रोटेस्ट के दौरान मांग की गई कि सरकार सभी बंधकों को वापस लाने के समझौते को जारी रखे. युद्धविराम के बने रहने की संभावनाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस आह्वान से भी धुंधली हो गई कि फिलिस्तीनियों को गाजा से स्थायी रूप से बाहर निकाल दिया जाए और इलाके को फिर से डेवलप करने के लिए अमेरिका को सौंप दिया जाए.
यह भी पढ़ें: हमास ने इजरायली बंधकों की रिहाई पर क्यों लगाई रोक, दुनिया आजतक में जानें

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







