
'तालिबान हमें टारगेट...', व्हाइट हाउस के हमलावर के बारे में उसके रिश्तेदार ने क्या बताया
AajTak
वाशिंगटन डी सी में हुई गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड मेंबर्स बुरी तरह जख्मी हुए हैं. संदिग्ध हमलावर रहमानुल्लाह लकनवाल अफगानिस्तान में अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के साथ सेवा कर चुका था. यह हमला टार्गेटेड था और संदिग्ध भी घायल है.
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में हुई गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड के मेंबर्स को गंभीर चोटें आई हैं. संदिग्ध की पहचान एक अफगान नागरिक के रूप में हुई है. अब संदिग्ध को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. अधिकारियों और हमलावर के एक रिश्तेदार ने बताया कि संदिग्ध अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों के साथ सेवा कर चुका था.
जांच से जुड़े चार वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल (29) के रूप में की गई है. बताया गया कि उसने बुधवार दोपहर 2:15 बजे व्हाइट हाउस से थोड़ी दूरी पर गश्त कर रहे दो नेशनल गार्ड मेंबर्स पर गोली चलाई.
अधिकारियों ने कहा कि घटना में संदिग्ध भी घायल हुआ और अस्पताल में भर्ती है. अधिकारियों के अनुसार, यह एक टार्गेटेड हमला था.
अमेरिका के टीवी ब्रॉडकास्टर एनबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लकनवाल के एक रिश्तेदार ने बताया कि वो सितंबर 2021 में अमेरिका आया था. इससे पहले उसने 10 सालों तक अफगान सेना में अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के साथ अपनी सर्विस दी थी. रिश्तेदार के अनुसार लकनवाल कुछ समय कंधार बेस पर तैनात था. जिस रिश्तेदार ने लकनवाल के बारे में बताया, वो भी अमेरिकी सेना में उसके साथ काम कर चुका है.
रिश्तेदार ने कहा, 'अफगानिस्तान में तालिबान हमें निशाना बनाते थे. मुझे यकीन नहीं होता कि वह ऐसा कर सकता है.'
फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अफगान नागरिक ने CIA (Central Intelligence Agency) के साथ काम किया है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








