
'तारक मेहता' में नई हसीना की एंट्री, बबीता जी को देगी टक्कर, सालों बाद मिलेगी पहचान?
AajTak
तारक मेहता का उल्टा चश्मा, जो 17 सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो है, में पहली बार एक नया राजस्थानी परिवार जुड़ रहा है. इस परिवार में चार सदस्य हैं, जिनमें रत्न सिंह, उनकी पत्नी रूपवती, और उनके दो बच्चे शामिल हैं. रूपवती का किरदार धरती भट्ट निभा रही हैं. आइए एक्ट्रेस के बारे में थोड़ा करीब से जानते हैं.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो बन चुका है. पिछले 17 सालों ये शो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. ऐसा पहली बार हुआ है जब शो से एक नया परिवार जुड़ेगा. 'तारक मेहता' में राजस्थानी परिवार की एंट्री होने वाली है. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दर्शकों को नई फैमिली से इंट्रोड्यूस कराया.
शो से जुड़ने जा रही राजस्थानी फैमिली में चार सदस्य हैं. रत्न सिंह चतुर सिंह बिंजोला घर के मुखिया हैं. उनकी खूबसूरत पत्नी रूपवती हैं. रत्न और रूपवती एक बेटे और बेटी के माता-पिता हैं. एक ओर जहां रत्न सिंह व्यापारी हैं. वहीं उनकी पत्नी रूपवती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. शो में रूपवती का रोल एक्ट्रेस धरती भट्ट निभा रही हैं. जानते हैं कि धरती भट्ट ने अब तक क्या-क्या किया है.
कौन हैं धरती भट्ट? टेलीविजन के बहुत से ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने सालों तक काम करके फैन्स के दिलों में जगह बनाई है. इन्हीं नामों से एक धरती भट्ट हैं. एक्ट्रेस अहमदाबाद की रहने वाली हैं. उन्हें बेहद कम उम्र में ही एक्टिंग का चस्का लग गया था. 2012 में उन्होंने 'लव मैरिज या अरेंज्ड मैरिज' शो से टेलीविजन की दुनिया में एंट्री ली. इसके बाद वो 'जोधा अकबर' और 'महिसागर' जैसे शो में अहम रोल निभाकर चर्चा में आईं.
धरती टीवी पर कभी भी एक जोनर की भूमिका में बंधकर नहीं रहीं. उन्होंने कभी गंभीर तो कभी कॉमेडी टाइप रोल किए और दर्शकों को एंटरटेन किया. हालांकि, मसला ये भी है कि अलग-अलग किरदार निभाने के बावजूद धरती को इंडस्ट्री में अब तक वो पहचान नहीं मिली है, जिसकी वो हकदार हैं.
बबीता जी को मिलेगी टक्कर? धरती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो आए दिन इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं. उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बताती है कि उन्हें घूमने-फिरने का काफी शौक है. वो बिंदास होकर जीना जानती हैं.
'तारक मेहता' में भले ही धरती एक पत्नी के किरदार में हैं, लेकिन रियल लाइफ में वो ग्लैमरस हैं. 'तारक मेहता' में उनकी एंट्री ने फैन्स के दिलों में हलचल मचा दी है. दर्शकों का कहना है कि धरती शो में मुनमुन दत्ता को टक्कर देने वाली हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










