
तापसी की शादी के लिए लोकेशन हुई फाइनल, एक्ट्रेस बोलीं 'बस हां करने की देरी'
AajTak
शगुन और तापसी ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस की शादी के लिए सिलेक्टेड लोकेशंस पर मजाकिया लहजे में बातें की. शगुन ने कहा 'मैंने अभी तक कई लोकेशंस देख लिए हैं, ट्राई और टेस्ट कर लिया है. रेकी हो चुकी है.'
एक्ट्रेस तापसी पन्नू के लव अफेयर की चर्चा काफी समय से है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तापसी बैडमिंटन प्लेयर मथियास बो के साथ रिलेशनशिप में हैं. जहां उनकी लव लाइफ अभी सीक्रेट है, वहीं उनकी वेडिंग को लेकर कुछ मजेदार खबरें बाहर आई हैं. तापसी की बहन शगुन पन्नू ने एक इंटरव्यू में बताया कि तापसी के वेडिंग लोकेशन की रेकी हो चुकी है. शगुन और तापसी ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस की शादी के लिए सिलेक्टेड लोकेशंस पर मजाकिया लहजे में बातें की. शगुन ने कहा 'मैंने अभी तक कई लोकेशंस देख लिए हैं, ट्राई और टेस्ट कर लिया है. रेकी हो चुकी है.' आगे तापसी ने इस प्लानिंग की पूरी कहानी को आगे बढ़ाते हुए कहा 'अब डिसाइड ये करना है कि शादी करनी है या नहीं.'More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












