
ताइवान के मसले में हाथ डाला तो मसल देंगे, चीन की जापान को खुली चेतावनी
AajTak
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के ताइवान को लेकर दिए बयान के बाद चीन और जापान के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. चीन के ओसाका काउंसल जनरल ने ताकाइची पर हिंसक टिप्पणी की, यात्रा चेतावनी जारी की और समुद्री इलाके में हथियारबंद जहाज भेज दिए हैं. दोनों देश अब डिप्लोमैटिक बातचीत से स्थिति संभालने की कोशिश में हैं.
एशिया में चीन और जापान के बीच तनाव अचानक बहुत बढ़ गया है. वजह है जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का वो बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर चीन ताइवान के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई करता है या उसकी नाकेबंदी करता है, तो जापान जवाब देने पर मजबूर हो सकता है. चीन ने इसे सीधा चुनौती माना और बेहद सख़्त प्रतिक्रिया दी.
सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब चीन के ओसाका काउंसल जनरल शुए जियान ने सोशल मीडिया पर ताकाइची को लेकर हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया. उन्होंने लिखा कि ताकाइची का "गंदा सिर काट देना चाहिए." यह पोस्ट बाद में हटा दी गई, लेकिनg बयान ने दोनों देशों के बीच आग लगा दी.
आर्थिक प्रतिशोध के अलावा, चीन ने जापान को धमकी दी है कि अगर उसने ताइवान के साथ उसके एकीकरण के प्रयास में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उसे "करारी हार" मिलेगी.
यह भी पढ़ें: पीएम तकाइची की आधी रात मीटिंग पर बवाल, क्या फिर लौट रहा है ओवरवर्क से मौत का जापानी कल्चर?
इसके बाद चीन ने जापान यात्रा पर सेफ्टी एडवाइजरी जारी की. अपने नागरिकों से कहा कि जापान न जाएं क्योंकि वहां "गंभीर सुरक्षा खतरे" हैं. इसका जापान की अर्थव्यवस्था पर तुरंत प्रभाव पड़ा. पर्यटन और रिटेल कंपनियों के शेयर गिरने लगे. हर साल लगभग 75 लाख चीनी पर्यटक जापान जाते हैं, इसलिए यह चेतावनी टोक्यो के लिए बड़ा झटका है.
दीयाओ द्वीप पर भेजे नौसेना का जहाज

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








