
तमिलनाडु: मंदिर गार्ड की बॉडी पर मिले 44 निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया पुलिस का बेरहम चेहरा
AajTak
तमिलनाडु में मंदिर के गार्ड की पुलिस हिरासत में मौत का मामला गरमाता जा रहा है. अजित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हिरासत में पुलिस द्वारा की गई अत्यधिक क्रूरता की ओर इशारा कर रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक के शरीर पर 40 से ज्यादा गहरे घावों के निशान मिले हैं. साथ ही पूरे शरीर पर गहरे खरोंच (abrasions) और काले-लाल रंग के चोटों (contusions) निशाना मिले हैं.
तमिलनाडु के थिरुपुवनम में मंदिर के अस्थायी गार्ड अजित कुमार की पुलिस हिरासत के दौरान मौत का मामला अब तूल पकड़ता है रहा है. इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आजतक के हाथ लगी है जो पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही है. रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कई घावों के निशान होने की बात कही गई है. रिपोर्ट में दांतों के काटने के निशान और 'C' आकार की चोटों के भी निशान मिले हैं. जो पुलिस द्वारा हिरासत में की गई अत्यधिक क्रूरता की ओर इशारा करती है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के शरीर पर 44 गंभीर चोट के निशान मिले हैं जो पुलिस द्वारा किसी क्रूर यातना का सूबत देते हैं. मृतक के सिर की त्वचा (scalp) में कई गहरे लाल रंग के सबस्कैल्पल चोट के निशान भी मिले हैं. सिर की हड्डी में इकिमोसिस (Ecchymosis) यानी खून के जमाव के निशान हैं. ब्रेन के दोनों हिस्सों में हीमरेज (रक्तस्राव) पाया गया है. हार्ट के हिस्सों में भी पेटीशियल हीमरेज देखा गया है. इसके अलावा पेट और लीवर में भी रक्तस्राव के कई प्वाइंट पाए गए हैं.
शरीर पर मिले गहरे खरोंच के निशाना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरे शरीर पर गहरे खरोंच (abrasions) और काले-लाल रंग के चोटों (contusions) का विवरण है, जिनमें से कई चोट तो मांसपेशियों तक गहरी थीं.
रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि मृतक के माथे, भौंह, हाथों, पैरों, छाती, पीठ और जांघों पर गहरी खरोंच और घाव थे. कंधों और बाहों पर 17 से 28 सेंटीमीटर तक, समानांतर चोटों के निशान, जिनकी गहराई मांसपेशियों तक थी. साथ ही पैरों के ऊपरी और निचले हिस्सों में भी घने और समानांतर घावों की कई परतें पाई गई हैं. हाथों की हथेलियों और पैरों के तलवों में भी मांसपेशियों तक गहरी चोटें पाई गईं है.
दांत से काटने भी निशान

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







