
तमिलनाडु बजट में हिंदी विरोध का असर, बदला रुपये का प्रतीक, तमिल भाषा संरक्षण पर जोर
AajTak
तमिलनाडु में हिंदी विरोध को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है, जिसका असर राज्य के बजट सत्र पर भी दिखाई दिया. तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु ने 13 मार्च को बजट पेश किया, लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ हुआ कि भाषा विवाद को एक बार फिर हवा मिल गई.
तमिलनाडु में हिंदी विरोध को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है, जिसका असर राज्य के बजट सत्र पर भी दिखाई दिया. तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु ने 13 मार्च को बजट पेश किया, लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ हुआ कि भाषा विवाद को एक बार फिर हवा मिल गई.
इस बजट में राज्य की वित्तीय स्थिति, शिक्षा नीति और तमिल भाषा संरक्षण को लेकर कई अहम घोषणाएं की गईं. साथ ही केंद्र सरकार पर आरोप लगाए गए कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत तमिलनाडु को मिलने वाले 2150 करोड़ रुपये केंद्र ने रोक लिए हैं, जिससे राज्य को नुकसान हो रहा है.
इसके अलावा, उन्होंने यह भी दोहराया कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में तमिलनाडु अपनी दो-भाषा नीति (तमिल और अंग्रेजी) को बनाए रखेगा, भले ही केंद्र सरकार इसके लिए धनराशि रोक दे.इस बयान के बाद तमिलनाडु में भाषा विवाद और गहरा गया है. माना जा रहा है कि राज्य में हिंदी विरोध को लेकर सियासत और तेज होगी, जिससे केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव और बढ़ सकता है.
जब ₹ सिंबल रिप्लेस हुआ ரூ से
देशभर में ₹ का सिंबल बजट का आधिकारिक प्रतीक है. लेकिन तमिलनाडु की सरकार ने इसे ही रिप्लेस कर दिया है. ₹ के सिंबल को जिस ரூ सिंबल से रिप्लेस कर दिया गया.वह तमिल लिपि का अक्षर 'रु' है. यहां खास बात यह है कि पहली बार किसी राज्य ने ₹ के सिंबल में बदलाव किया है. देश में पहली बार किसी राज्य ने राष्ट्रीय मुद्रा के प्रतीक को अस्वीकार किया है.
इस बजट पेश किया, जिसमें राज्य की वित्तीय स्थिति, शिक्षा नीति और तमिल भाषा संरक्षण को लेकर कई अहम घोषणाएं की गईं.तमिल भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए बजट में 'अग्रम - म्यूजियम ऑफ लैंग्वेजेस' स्थापित करने की घोषणा की गई है. यह संग्रहालय मदुरै वर्ल्ड तमिल संगम परिसर में बनेगा और तमिल भाषा की प्राचीनता और उसके सतत विकास को प्रदर्शित करेगा.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






