
तख्तापलट की साजिश के आरोप में ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो हाउस अरेस्ट में, ट्रंप ने किया बचाव
AajTak
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को सुप्रीम कोर्ट ने हाउस अरेस्ट का आदेश दिया है. उन पर 2022 चुनाव हारने के बाद तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप है. यह मामला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 50% टैरिफ फैसले से भी जुड़ गया है. बोलसोनारो अब ब्रासीलिया में नजरबंद रहेंगे.
ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति जैयर बोलसोनारो को हाउस अरेस्ट में भेजने का आदेश दिया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने 2022 के चुनावों में हार के बाद सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रची थी. यह मामला पूरे दक्षिण अमेरिका में चर्चा में है, खासकर तब जब अमेरिका और ब्राजील के बीच ट्रेड वॉर भी तेज़ हो रहा है.
इस केस की निगरानी कर रहे सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एलेक्ज़ेंडर डी मोरेस ने अपने आदेश में कहा कि 70 वर्षीय बोलसोनारो ने कोर्ट द्वारा पहले से लगाए गए सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने तीनों सांसद बेटों के अकाउंट्स के जरिए कंटेंट पोस्ट किया, जो नियमों के खिलाफ था. रविवार को बोलसोनारो ने रियो डी जेनेरियो में अपने समर्थकों को अपने बेटे और सीनेटर फ्लावियो बोलसोनारो के मोबाइल फोन से संबोधित किया था.
यह भी पढ़ें: ब्राजील पर ट्रंप का टैरिफ बम, 50% टैरिफ और प्रतिबंध लगाए... इन सेक्टर्स को मिली छूट
अब यह ट्रायल और भी सुर्खियों में आ गया है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील से इंपोर्ट किए जाने वाले सामानों पर 50% टैरिफ का कारण सीधे तौर पर बोलसोनारो के खिलाफ चल रही न्यायिक प्रक्रिया को बताया है. ट्रंप, बोलसोनारो के करीबी माने जाते हैं. उन्होंने इस ट्रायल को "विच हंट" बताया है, जिससे ब्राजील की राजनीति में राष्ट्रवादी प्रतिक्रिया और तेज़ हो गई है.
बोलसोनारो पर चुनावी नतीजे को पलटने का आरोप
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा समेत सभी प्रमुख नेता इस पर खुलकर बोल रहे हैं. बोलसोनारो के खिलाफ चल रहे इस केस में आरोप है कि उन्होंने एक आपराधिक संगठन का नेतृत्व किया, जिसने चुनावी नतीजों को पलटने की योजना बनाई थी. इसमें राष्ट्रपति लूला और जस्टिस डी मोरेस की हत्या की साजिश भी शामिल बताई जा रही है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






