
ड्रोन का बदला बैलिस्टिक मिसाइल से... 12 घंटे में पुतिन ने लिया जेलेंस्की से इंतकाम, ओडेशा पोर्ट पर 4 विदेशी मारे गए
AajTak
रूस-यूक्रेन के बीच तनाव का ताजा दौर तब शुरू हुआ है जब सऊदी अरब में दोनों देशों के बीच अस्थायी युद्धविराम के लिए वार्ता हुई है. ये वार्ता एक ही कदम आगे बढ़ी थी कि कल मॉस्को पर ड्रोन से हमला हुआ और अब रूस ने भी जवाबी कार्रवाई की है.
रूस और यूक्रेन के बीच शांति की कोशिशों के दरमियान ताजा हमले की घटनाएं हुई हैं. रूस ने यूक्रेन के ओडेशा पोर्ट के पास गेहूं लोड कर रहे एक जहाज पर मिसाइलों से हमला किया है. इस हमले में 4 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं. यूक्रेन ने कहा है कि ये हमला पूरी तरह से वैसे जहाज पर किया गया है, जिसका जंग से कोई लेना-देना नहीं था.
गौरतलब है कि कल ही रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन की तरफ से मॉस्को पर बड़ा ड्रोन हमला किया गया है. एजेंसियों के अनुसार यूक्रेन ने सुबह-सुबह रूसी राजधानी को निशाना बनाया. ये अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला था.हमले की वजह से दो एयरपोर्ट को भी बंद करना पड़ा था.
अब रूस ने कल शाम को ही ओडेशा पर हमला किया है. ओडेशा ओब्लास्ट सैन्य प्रशासन के चीफ ओलेह काइपर ने कहा कि हमला 11 मार्च की शाम को किया गया. और अटैक करने के लिए रूस ने बैलेस्टिक मिसाइल का प्रयोग किया.
ओलेह काइपर ने कहा, "कल शाम (11 मार्च) रूस ने ओडेसा के बंदरगाह पर हमला किया. एक बैलिस्टिक मिसाइल ने बारबाडोस के झंडे वाले जहाज एमजे पिनार को क्षतिग्रस्त कर दिया. दुखद रूप से चार सीरियाई नागरिक मारे गए. सबसे कम उम्र का पीड़ित 18 वर्ष का था और सबसे बड़ा 24 वर्ष का था."
हमले में 4 लोगों की मौत हुई और 2 लोग जख्मी हो गए.
ओडेशा ओब्लास्ट सैन्य प्रशासन के चीफ ने कहा कि इस जहाज में गेहूं लोड किया जा रहा था जिसे अल्जीरिया निर्यात के लिए भेजा जाना था. और ये पूरी तरह से गैर मिलिट्री जहाज था. उन्होंने कहा कि हमले में एक दूसरा जहाज और गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








