
ड्रूज तो सिर्फ बहाना, क्या इजरायल को है दबदबा बनाना... सीरिया में नया मोर्चा खोलने की पूरी कहानी
AajTak
सीरिया की राजधानी में तबाही मचाने वाले हमले के साथ ही इजरायली सेना सीरिया के स्वैदा में भी दाखिल हो गई है. इजरायली बमबारी के साथ ही उसकी सेना ने ड्रूज समुदाय की रक्षा के लिए स्वैदा में तैनाती बढ़ा दी है. वहीं, इजरायली सेना को देख कर ड्रूज समुदाय ने उनका स्वागत किया है.
सीरिया में इजरायली हमलों के बाद हड़कंप है. इजरायल ने सीधे-सीधे सीरियाई सेना के मुख्यालय और राष्ट्रपति भवन के पास हमला कर दिया. इजरायली सेना का दावा है कि ये वही ठिकाने थे जहां से स्वैदा इलाके में ड्रूज़ समुदाय पर हमले किए जा रहे थे. इजरायली हमला सीरियाई टीवी शो में लाइव कैद हुआ जब एंकर के ठीक पीछे धमाका हुआ.
इजरायल अपनी सीमा से सटे स्वैदा इलाके में 7 लाख से भी ज्यादा ड्रूज समुदाय की रक्षा में हमले कर रहा है क्योंकि उसका मानना है कि अगर यहां से ड्रूज समुदाय हटा तो हिजबुल्लाह और ईरान समर्थित आतंकी पैर जमा लेंगे और ऐसा हुआ तो उस पर पूर्वी सीमा से हमलों का खतरा बढ़ जाएगा. इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि सभी पक्षों के बीच सहमति बनी है- लेकिन जमीनी हालात बता रहे हैं कि जंग अभी थमी नहीं है. इस बीच आज यूएन सुरक्षा परिषद इस मुद्दे पर आपात बैठक कर रही है.
ड्रूज समुदाय ने किया इजरायली सेना का स्वागत
सीरिया की राजधानी में तबाही मचाने वाले हमले के साथ ही इजरायली सेना सीरिया के स्वैदा में भी दाखिल हो गई है. इजरायली बमबारी के साथ ही उसकी सेना ने ड्रूज समुदाय की रक्षा के लिए स्वैदा में तैनाती बढ़ा दी है. वहीं, इजरायली सेना को देख कर ड्रूज समुदाय ने उनका स्वागत किया है. इजरायली टीवी चैनल N12न्यूज के संवाददाता ने दावा किया है कि इससे पहले शायद ही कभी इजरायल ने ड्रूज समुदाय की रक्षा के लिए इतना बड़ा कदम उठाया होगा.
इस वीडियो में इजरायली सैन्य वाहन, जैसे ह्यूमवी और अन्य बख्तरबंद गाड़ियाँ, दिखाई दे रही हैं, जो इजरायल की ओर से हस्तक्षेप का संकेत देती हैं. वीडियो में ड्रूज समुदाय के सदस्य इजरायली सैनिकों का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं, और कुछ स्थानों पर इजरायली झंडा फहराया गया है, जो इजरायल के हस्तक्षेप का समर्थन करता दिखाई दे रहा है. ये दृश्य उस समय के हैं जब इजरायली सेना स्वैदा में प्रवेश कर रही थी और स्थानीय ड्रूज समुदाय इजरायल की मौजूदगी का स्वागत कर रहा था. इजरायल इस हिस्से पर अपना नियंत्रण मजबूत कर रहा है ताकि इससे लगे गोलान हाइट्स और गलीली जैसे इलाकों पर कोई खतरा न हो.
2 बर्षों से 7 मोर्चों पर लड़ रहा इजरायल

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







