
ड्राइविंग सीखने के दौरान कुएं में गिरी कार, दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत
AajTak
नागपुर में कार सीखने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जहां एक कार कुएं में गिर गई और कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सहित युवकों के शवों का रेस्क्यू करा लिया है.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बुटीबोरी पुलिस थाना अंतर्गत बालभारती मैदान के पास कार सीख रहे युवक की कार कुएं में गिर गई. जिससे कार में सवार दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई. सूचना लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सहित युवकों के शवों को बाहर निकलवाया.
बुटीबोरी पुलिस थाने के इन्स्पेक्टर प्रताप भोसले ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात को हुई. एक कार में तीन युवक सवार थे. जिसमें से एक युवक कार सीख रहा था. तभी अचानक कार की रफ्तार तेज हुई और कार अनियंत्रित होकर मैदान के पास वाले कुएं में गिर गई.
यह भी पढ़ें: MP: होशंगाबाद में कार हादसा, राष्ट्रीय स्तर के 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत
घटना से गांव में फैला मातम
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद कार बाहर निकाली गई. साथ ही युवकों के शवों को भी बाहर निकलवाया गया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
यह भी पढ़ें: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार... एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












