
ड्राइवर सीट पर पुतिन... बगल में किम जोंग... नॉर्थ कोरिया की सड़कों पर दिखी दोनों की केमिस्ट्री, देखें VIDEO
AajTak
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किम जोंग को लग्जरी ऑरस कार भेंट की है. यह दरअसल एक फुल-साइज लग्जरी सिडान कार है, जिसे पुतिन खुद भी इस्तेमाल करते हैं. वहीं, किम जोंग ने पुतिन को दो कुत्ते गिफ्ट किए हैं. ये खास शिकारी कुत्ते हैं, जो खास पुंगसन ब्रीड के हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उत्तर कोरिया के दो दिनों के दौरे ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से पुतिन की मुलाकात पर सभी की नजरें थीं. लेकिन इस दौरान वो लग्जरी कार भी चर्चा में रही, जो पुतिन ने किम जोंग को तोहफे में दी थी.
पुतिन ने किम जोंग को ऑरस (Aurus) लिमोजिन लग्जरी कार तोहफे में दी है. अब इसी लग्जरी कार में बैठे पुतिन और किम जोंग का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुतिन इस लग्जरी कार को चला रहे हैं जबकि किम जोंग उनकी बगल की सीट पर बैठे हैं. इस दौरा दोनों नेताओं को हंसते और बात करते देखा जा सकता है.
पुतिन ने किम जोंग को जो लग्जरी ऑरस कार भेंट की है. वह दरअसल एक फुल-साइज लग्जरी सिडान कार है, जिसे पुतिन खुद भी इस्तेमाल करते हैं. वहीं, किम जोंग ने पुतिन को दो कुत्ते गिफ्ट किए हैं. ये खास शिकारी कुत्ते हैं, जो खास पुंगसन ब्रीड के हैं. ये ब्रीड खासतौर पर उत्तर कोरिया में ही देखी जाती है.
दोनों के बीच बढ़ती मिलिट्री पार्टनरशिप
1970 के दशक के बाद से उत्तर कोरिया हथियारों का बड़ा सौदागर बनकर उभरा है. साल 2006 में संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर हथियारों के बेचने पर पाबंदी लगा दी थी. हालांकि, इसके बाद भी उत्तर कोरिया हथियार बेच रहा है.
कुछ सालों में उत्तर कोरिया और रूस के बीच सैन्य दोस्ती अच्छी-खासी बढ़ रही है. अमेरिका का दावा है कि सितंबर 2022 में उत्तर कोरिया ने रूस को भारी मात्रा में तोपें और गोला-बारूद दिया था.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








