
डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया मेलोनी को बताया 'फैंटास्टिक वूमेन'
AajTak
इटली की पीएम मेलोनी ने शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. ट्रंप और मेलोनी की इस मुलाकात के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, इटली के उप प्रधानमंत्री मातो साल्विनी ने रविवार को कहा कि उन्होंने ईरान द्वारा हिरासत में ली पत्रकार सेसिलिया साला समेत कई मुद्दों पर चर्चा की है.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने ट्रंप के पाम बीच स्थित लागो क्लब में मुलाकात की. वहीं, 20 जनवरी के ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले यूरोपीय देशों के नेता अमेरिका से संबंधों को मजबूत करना चाहते थे. इसी क्रम में मेलोनी ने ट्रंप से पाम बीच पर मुलाकात की है.
ट्रंप और मेलोनी की इस मुलाकात के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, इटली के उप प्रधानमंत्री मातो साल्विनी ने रविवार को कहा कि उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि पिछले महीने ईरान द्वारा हिरासत में ली गईं इटली की पत्रकार सेसिलिया साल की दुर्दशा समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा की है.
लीग गठबंधन पार्टी के नेता साल्विनी ने एक्स पर लिखा, 'शांति, कमर्शियल कॉरपोरेशन, सुरक्षा और पत्रकार सेसिलिया साला की रिहा के बारे में डोनाल्ड ट्रम्प से बात करने और मिलने के लिए जियोर्जिया मेलोनी को बधाई.'
'फैंटास्टिक वूमेन'
पत्रकारों और अन्य द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के अनुसार, ट्रंप के मार-ए-लागो रिजॉर्ट के सदस्यों ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के परिचय दिए जाने के बाद मेलोनी का स्वागत किया.
मीडिया पूल रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने मार-ए-लागो की भीड़ से कहा, ये बहुत ही रोमांचक है. मैं यहां एक शानदार महिला (फैंटास्टिक वूमेन) और इटली की प्रधानमंत्री के साथ हूं. उन्होंने सच में यूरोप में अपना डंका बजाया हुआ है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







