
'डर गए तो मर गए', 'बंटेंगे तो कटेंगे' के जवाब में खड़गे ने दिया नया नारा
AajTak
झारखंड के जामताड़ा में खड़गे ने कहा, 'वो कहते हैं 'बंट गए तो कट गए', मैं कहता हूं 'डर गए तो मर गए'.' चुनाव के दौरान हो रही हेलिकॉप्टर पॉलिटिक्स पर खड़गे ने कहा, 'बीजेपी हमारे लिए बाधाएं पैदा कर रही है. कल प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर में देरी की. आज अमित शाह के कारण मेरा हेलिकॉप्टर लेट हुआ.'
उत्तर प्रदेश हो या महाराष्ट्र या झारखंड, सभी जगह राजनीति में सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे को कटेंगे' की चर्चा है. सत्ता पक्ष के नेता इसका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं विपक्ष इस नारे की काट में अलग-अलग नारे लेकर आ रहा है. अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि 'डर गए तो मर गए'.
झारखंड के जामताड़ा में खड़गे ने कहा, 'वो कहते हैं 'बंट गए तो कट गए', मैं कहता हूं 'डर गए तो मर गए'.' चुनाव के दौरान हो रही हेलिकॉप्टर पॉलिटिक्स पर खड़गे ने कहा, 'बीजेपी हमारे लिए बाधाएं पैदा कर रही है. कल प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर में देरी की. आज अमित शाह के कारण मेरा हेलिकॉप्टर लेट हुआ.'
'कुर्सी के लिए जज्बात को मत छेड़िए'
खड़गे ने महाराष्ट्र में भी 'बंटेंगे तो कटेंगे' पर टिप्पणी की. उन्होंने लातूर में कहा, 'तोड़ने-फोड़ने वाले आप लोग हैं, हम नहीं. योगी आदित्यनाथ कहते हैं 'बंटेंगे तो कटेंगे'. योगी साधू हैं. पीएम मोदी कहते हैं, 'एक हैं तो सेफ हैं'.'
उन्होंने कहा, 'अपनी कुर्सी के लिए जज्बात को मत छेड़िए. गरीबी के खिलाफ जंग करिए. 'बंटेंगे तो कटेंगे' कैसा नारा है? कोई कैसे ये नारे लगा सकता है?' खड़गे ने कहा, 'देश को एक रखने के लिए इंदिरा जी ने जान दी लेकिन बीजेपी आरएसएस वालों ने जान दी? सिर्फ बोलते हैं 'बंटेंगे तो कटेंगे', कौन बांट रहा है? देश तो एक ही है.'
'बांटने वाले भी आप हैं, काटने वाले भी आप हैं'

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







