
डंपिंग ग्राउंड नहीं, अब आरक्षित जंगल है कांजुरमार्ग: बॉम्बे हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
AajTak
महाराष्ट्र में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के कान्जुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड की की 119.91 हेक्टेयर जमीन को 'संरक्षित जंगल' घोषित किया. कोर्ट ने बीएमसी को वन विभाग की अनुमति लेने के लिए तीन महीने का समय दिया है. जस्टिस कुलकर्णी और सुंदरसेन की बेंच ने सुनवाई की.
महाराष्ट्र में बॉम्बे हाईकोर्ट ने पर्यावरण से संबंधित एक मामले में ऐतिहासिक फैसला लिया है. शुक्रवार को हाईकोर्ट ने मुंबई के कान्जुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड को 'संरक्षित जंगल' घोषित किया. हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को आदेश दिया है कि अगले तीन महीनों के अंदर वन विभाग से सभी जरूरी अनुमति प्राप्त करें.
क्या था पूरा मामला?
कान्जुरमार्ग के अधिन 119.91 हेक्टेयर की जमीन है. जिसे पहले नमक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. हालांकि, अब यह मैंग्रोव से भर गई. प्रशासन की ओर से अनुमति मिलने के बाद 2009 से इस जमीन का इस्तेमाल कचरा डालने के लिए किया जाने लगा. लेकिन, वनशक्ति नामक एक ट्रस्ट ने कोर्ट में याचिका दाखिल की यह जमीन पहले से ही जंगल के संरक्षित है, इसलिए यहां कचरा ना डाला जाए.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कहा?
जस्टिस जी.एस. कुलकर्णी और जस्टिस सोमशेखर सुंदरसेन की बेंच सुनवाई के दौरान कहा कि यह जमीन तटीय विनियमन क्षेत्र-1 के अंदर आता है. इस जमीन पर मैंग्रोव का होना खुद ही इसे संरक्षित जंगल बना देता है.
बेंच ने यह भी कहा कि जो नोटिफिकेशन पहले जारी किया गया था वह गहन सर्वे और सैटेलाइट इमेजिंग के आधार पर जारी किया गया था. जिसमें यह संकेत मिला था कि भूमि संरक्षित जंगल थी. इसे अब मामूली गलती कहकर रद्द नहीं किया जा सकता है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







