
ट्रेन हाईजैकिंग मामले में पाकिस्तान को मिली बड़ी कामयाबी, बलूचिस्तान पुलिस ने किया चार विद्रोहियों को गिरफ्तार
AajTak
पाकिस्तान ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैकिंग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये लोग बीएलए के लड़ाकों के सहयोगी हैं. 11 मार्च को बलूचिस्तान में बीएलए के लड़ाकों ने क्वेटा से पेशावर जा रही ट्रेन को हाईजैक कर लिया था. इस घटना में 26 लोगों की मौत हुई, जिनमें 18 सुरक्षाकर्मी शामिल थे.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों द्वारा जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैकिंग मामले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी मिली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने ट्रेन हाईजैकिंग मामले में शामिल चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन लोगों ने 440 यात्रियों से भरी ट्रेन को हाईजैक करने में बीएलए को मदद की थी. ट्रेन हाईजैकिंग में 26 लोगों की मौत हुई, जिनमें 18 सुरक्षाकर्मी शामिल थे. पाकिस्तान सेना ने दावा किया था कि उन्होंने 33 लड़ाकों को मार गिराया और 354 यात्रियों को बचाया.
जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने 11 मार्च को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया था. इस दौरान ट्रेन में 440 यात्री सवार थे. लड़ाकों ने अपनी मांग मंगवाने के लिए पाक सरकार पर दबाव बना रही थी. इस घटना में लड़ाकों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, जिसमें 18 सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे. पाक आर्मी के अधिकारियों ने बताया था कि रेस्क्यू ऑपरेशन इसलिए मुश्किल था क्योंकि बीएलए ने जिन लोगों को बंधक बनाया था, उनके बीच में ही कई सुसाइड बॉम्बर खड़े थे. ऑपरेशन के दौरान स्नाइपर्स ने सुसाइड बॉम्बर्स की पहचान कर उन्हें उड़ाया.
यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स पर पुलिस की बर्बरता के बाद बलूचिस्तान में विरोध प्रदर्शन, BYC ने किया हड़ताल
गिरफ्तार किए गए चार संदिग्ध
बलूचिस्तान पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने हिरासत में चार संदिग्ध लोगों को लिया है. आरोप है कि ये लोग बीएलए के लड़ाकों के सहयोगी थे. इस बात की पुष्टि करने के लिए वो इस पूरी घटना में शामिल थे, हमलावरों के हथियार, उपकरण और फिंगरप्रिंट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








