
ट्रंप ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में पीछे हटाए कदम? बोले- पहले अमेरिका की बिना मध्यस्थता के मिलें दोनों देश
AajTak
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता से खुद क पीछे हटा लिया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप चाहते हैं कि पहले रूस और यूक्रेन बिना अमेरिका की मध्यस्था के मिलें. इसके बाद त्रिपक्षीय वार्ता होगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में सीधे हस्तक्षेप से पीछे हटने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप रूसी राष्ट्रपति और जेलेंस्की पहले एक-दूसरे से बिना अमेरिकी मध्यस्थता के मिलने देना चाहते हैं.
द गार्जियन द्वारा उद्धृत प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, ट्रंप ने अगले चरण की शांति वार्ता में सीधे शामिल ना होने का फैसला किया है. इसके बजाय वे चाहते हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पहले एक-दूसरे से बिना अमेरिकी मध्यस्थता के मिलें.
एक अधिकारी ने कहा, 'ट्रंप की नज़र में यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने का अगला चरण व्लादिमीर पुतिन और वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय बैठक है. ये बैठक वास्तव में होगी या नहीं, यह अनिश्चित है.'
'मैं देखना चाहता हूं'
ट्रंप ने WABC रेडियो के होस्ट मार्क लेविन के साथ एक साक्षात्कार में कहा, 'मैं बस यह देखना चाहता हूं कि बैठक में क्या होता है. वह दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता की तैयारी में जुटे हुए हैं.'
अधिकारियों ने द गार्जियन को बताया कि ट्रंप ने अपने सलाहकारों को निर्देश दिया है कि वह खुद शामिल होने वाली किसी भी त्रिपक्षीय बैठक से पहले पुतिन और जेलेंस्की की बैठक हो. ये रणनीति ट्रंप के चुनावी वादों से अलग है, जिसमें उन्होंने त्वरित सफलता का दावा किया था.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







