
ट्रंप ने मान लीं रूस की शर्तें तो बदल जाएगा यूक्रेन! मैप में देखें- कैसा दिखेगा जेलेंस्की का देश
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराना चाहते हैं लेकिन पुतिन ने साफ कर दिया है कि वो यूक्रेन के कब्जाए बड़े हिस्सों को नहीं छोड़ेंगे. बदले में वो यूक्रेन के कब्जा किए कुछ छोटे हिस्सों को तैयार हो रहे हैं. अगर उनकी बातें मान ली जाती है को यूक्रेन का पूरा नक्शा बदल जाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और सात यूरोपीय नेताओं के बीच मंगलवार सुबह वाशिंगटन डीसी में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक से उम्मीद जगी है कि साढ़े तीन सालों से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है. हालांकि, ऐसा लगता है कि युद्ध तो खत्म हो जाएगा लेकिन यूक्रेन को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.
ट्रंप की सार्वजनिक टिप्पणियों से पता चलता है कि वो रूसी रुख से सहमत हैं कि युद्ध के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना ने यूक्रेन के जिन क्षेत्रों पर कब्जा किया है, शांति वार्ता के हिस्से के रूप में उसे रूस को दे दिया जाए.
ट्रंप ने इससे पहले यूक्रेन को लगभग आत्मसमर्पण करने के लिए ही कह दिया था. उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि अगर वो चाहें तो रूस के साथ युद्ध तुरंत समाप्त कर सकते हैं, या फिर लड़ाई जारी रख सकते हैं.
रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 युद्ध शुरू हुआ था और वर्तमान में यूक्रेन के लगभग पांचवें हिस्से पर रूस का नियंत्रण है. नीचे दिया गया नक्शा हमें यूक्रेन के युद्धक्षेत्र की वर्तमान स्थिति दिखाता है.
पिछले शनिवार को ट्रंप ने अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक शिखर वार्ता की थी. अमेरिकी मीडिया में आई इस बैठक की डिटेल्स से पता चलता है कि रूस युद्ध खत्म करने की शर्त के रूप में उत्तरी यूक्रेन के कब्जे वाले हिस्से के छोटे-छोटे हिस्से ही छोड़ेगा. बदले में यूक्रेन को पूर्व में लुहांस्क और दोनेत्स्क प्रांतों के बड़े हिस्से छोड़ने होंगे, जिन पर रूस पूरी तरह से कब्जा नहीं कर पाया है.
इसके बदले में रूस खेरसॉन और जापोरीज्जिया के दक्षिणी क्षेत्रों में फ्रंट लाइन को स्थिर कर देगा, उत्तरी सुमी और उत्तर-पूर्वी खार्किव क्षेत्रों में कब्जे वाली जमीन के छोटे-छोटे हिस्से वापस कर देगा.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








