
'ट्रंप ने भड़काए दंगे...?' क्या है वो विवाद जिसपर BBC से दो बड़े इस्तीफे हो गए, चेयरमैन मांगेंगे माफी
AajTak
ब्रिटेन के पब्लिक ब्रॉडकास्टर बीबीसी में डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और हेड ऑफ न्यूज डेबोरा टर्नेस ने इस्तीफा दे दिया है. यह इस्तीफा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक भाषण के एडिटेड वर्जन के प्रसारण को लेकर विवाद के कारण हुआ है. ट्रंप ने बीबीसी पर अपने भाषण को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है.
ब्रिटेन के पब्लिक ब्रॉडकास्टर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) में अचानक दो अभूतपूर्व इस्तीफे देखने को मिले हैं- पहला बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी का और दूसरा हेड ऑफ न्यूज डेबोरा टर्नेस का. इन इस्तीफों की वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक भाषण जिसे लेकर आरोप है कि बीबीसी ने एडिटेड भाषण के जरिए दर्शकों के बीच गलत संदेश भेजा.
डेवी और टर्नेस के इस्तीफे पर ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने रविवार रात इस्तीफे का स्वागत किया और कहा, 'बीबीसी के टॉप अधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं, निकाले जा रहे हैं. ये लोग मेरे 6 जनवरी के परफेक्ट भाषण को एडिट करते पकड़े गए हैं. ये बहुत बेईमान लोग हैं जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की. ये लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है.'
वहीं, रविवार शाम डेवी ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि बीबीसी से उनका जाना पूरी तरह से उनका फैसला है.
स्टाफ को संबोधित एक संदेश में डेवी ने लिखा, 'हर सार्वजनिक संस्था की तरह बीबीसी भी परफेक्ट नहीं है और हमें हमेशा खुला, पारदर्शी और जवाबदेह रहना चाहिए. हालांकि मेरे इस्तीफे का यही एकमात्र कारण नहीं है, लेकिन बीबीसी न्यूज को लेकर चल रही मौजूदा बहस ने स्वाभाविक रूप से मेरे फैसले को प्रभावित किया है. कुल मिलाकर बीबीसी अच्छा काम कर रहा है, लेकिन कुछ गलतियां हुई हैं और डायरेक्टर जनरल होने के नाते, इसकी अंतिम जिम्मेदारी मुझे ही लेनी होगी.'
डेबोरा टर्नेस ने भी इस्तीफे के बाद कहा कि विवाद वहां तक पहुंच गया है जिससे बीबीसी की विश्वसनीयता को नुकसान हो रहा है.
बीते सोमवार को 'द टेलिग्राफ' ने लीक हुए इंटरनल व्हिसलब्लोइंग बीबीसी मेमो को लेकर रिपोर्ट छापी थी. रिपोर्ट में दावा किया गया कि बीबीसी के प्रोग्राम 'Panorama' में राष्ट्रपति ट्रंप के 6 जनवरी 2021 के भाषण (जिसे उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों में हार के बाद दिया था) के दो हिस्सों को एक साथ जोड़कर एडिट किया गया था. इसे देखने पर ऐसा लग रहा था कि ट्रंप ने ही जनवरी 2021 के कैपिटल हिल दंगों को भड़काया.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










