
'ट्रंप ने नेतन्याहू की बात काटकर...', सऊदी प्रिंस से अमेरिकी राष्ट्रपति की मुलाकात पर क्या लिख रहा इजरायली मीडिया
AajTak
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की चर्चा इजरायल में खूब हो रही है. इजरायल इस मुलाकात में हुई घोषणाओं से चिंतित है. वहां की मीडिया में भी इजरायल की सुरक्षा चिंताओं का जिक्र हो रहा है.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के अमेरिका दौरे की चर्चा हर तरफ है. मंगलवार को व्हाइट हाउस पहुंचे क्राउन प्रिंस ने अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की जहां उनका स्वागत 'स्टेट विजिट' पर अमेरिका पहुंचने वाले किसी राष्ट्राध्यक्ष की तरह हुआ जबकि वो सऊदी के वास्तविक शासक हैं, राष्ट्राध्यक्ष नहीं. उनके इस दौरे में निवेश और रक्षा मुद्दों पर अहम बात हुई जिसमें F-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स पर अहम घोषणा भी शामिल है.
यह फाइटर जेट दुनिया का अत्याधुनिक फाइटर जेट है जो मध्य-पूर्व में केवल इजरायल के पास है. अब ट्रंप ने एमबीएस से मुलाकात के दौरान ऐलान कर दिया है कि वो अपना शानदार जेट सऊदी अरब को देंगे. सऊदी अरब अमेरिका से 48 फाइटर जेट्स चाहता है.
F-35 जेट्स को लेकर ट्रंप के ऐलान ने इजरायल को परेशान कर दिया है. इजरायल का कहना है कि इससे मिडिल ईस्ट में उसकी सैन्य बढ़त पर असर पड़ेगा.
एमबीएस ने अपने दौरे में अमेरिका में भारी निवेश पर भी अपनी मुहर लगा दी है. ट्रंप से मुलाकात के दौरान क्राउन प्रिंस ने कहा कि सऊदी अरब अमेरिका में अपना निवेश 600 अरब डॉलर से बढ़ाकर एक खरब डॉलर कर देगा. इस निवेश का मुख्य फोकस टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर्स और एडवांस मैन्यूफेक्चरिंग पर रहेगा.
ट्रंप और एमबीएस की इस मुलाकात और इसके दौरान हुई घोषणाओं की इजरायल में काफी चर्चा है. इजरायल की मीडिया ने भी मुलाकात की लगभग हर बड़ी अपडेट को कवर किया है.
इजरायल के लगभग सभी अखबारों, न्यूज वेबसाइटों, टीवी चैनलों ने सऊदी अरब को F-35 फाइटर जेट दिए जाने की ट्रंप की घोषणा को प्रमुखता से कवर किया है. अमेरिका में सऊदी के निवेश की घोषणा पर भी काफी खबरें प्रकाशित की गई हैं.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








