
ट्रंप ने कसा शिकंजा तो पुतिन ने और बढ़ा दी छूट! भारत के लिए सस्ता हुआ रूसी तेल, लेकिन...
AajTak
अमेरिका द्वारा रूसी तेल कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भारत और चीन ने रूसी तेल की खरीद सीमित कर दी है. इसे देखते हुए रूस ने तेल की कीमतें घटा दी हैं. इस बीच रूस से इतर बाकी देशों से आनेवाले तेल की कीमतें बढ़ गई हैं.
रूस की प्रमुख तेल कंपनियों पर डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिबंधों ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. रूसी तेल के दो सबसे बड़े खरीददार भारत और चीन ने ट्रंप की तरफ से प्रतिबंधित रूसी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल से तेल खरीद सीमित कर दी है. इस बीच खबर है कि रूस ने अपने तेल की कीमतों में कटौती कर दी है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स को इंडस्ट्री के जानकार सूत्रों ने जानकारी दी है कि रूस ने भारत और चीन को तेल पर दी जानेवाली छूट बढ़ा दी है. रूस के प्रमुख यूराल क्रूड (Urals crude) की कीमत में दिसंबर डिलीवरी के लिए ब्रेंट की तुलना में लगभग 4 डॉलर प्रति बैरल की छूट आ गई है. करीब एक साल में यूराल क्रूड कभी इतना सस्ता नहीं रहा. रूस ने अपने क्रूड पर छूट पिछले सप्ताह की तुलना में 2 डॉलर और बढ़ा दी है.
हालांकि यह छूट 2022 में पश्चिमी देशों की तरफ से रूसी तेल पर लगाए प्रतिबंधों के बाद की तुलना में कम है, जब यह लगभग 8 डॉलर प्रति बैरल थी.
अमेरिका ने हाल ही में रूसी तेल कंपनियों लुकोइल (Lukoil) और रोसनेफ्ट (Rosneft) पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं और 21 नवंबर तक इन कंपनियों के साथ सभी लेन-देन समाप्त करने की समयसीमा तय की है.
इसके बाद प्रमुख भारतीय रिफाइनर- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL), मेंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (MRPL), एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी (HMEL) और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दिसंबर डिलीवरी के लिए रूसी तेल के ऑर्डर रोक दिए हैं. ये पांचों कंपनियां मिलकर भारत के रूसी तेल आयात का लगभग 65% हिस्सा खरीदती हैं.
अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद चीन की सरकारी तेल कंपनियों ने भी समुद्री रास्ते से आने वाले रूसी तेल की खरीद निलंबित कर दी है. इससे चीनी बंदरगाहों पर ESPO ब्लेंड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट आई है. भारत और चीन का रूसी तेल खरीद सीमित करना रूस के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









