
ट्रंप ने अप्रवासियों को हत्यारा, हक मारने वाला और US को खत्म करने वाला बताया, कहा- मैं इन्हें बाहर निकालूंगा
AajTak
ट्रंप ने डिबेट के दौरान अप्रवासियों पर हमला बोलते हुए कहा कि बाइडेन सरकार ने अपने कार्यकाल में अवैध प्रवासियों, आतंकवादियों और अपराधियों को अमेरिका में आने दिया. ये उनकी बहुत बड़ी गलती है. इन लोगों ने इस देश के ताने-बाने को नष्ट कर दिया है.
अमेरिका में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच बुधवार को फिलाडेल्फिया के नेशनल कॉन्स्टिट्यूशन सेंटर में जोरदार प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई. इस दौरान ट्रंप और हैरिस ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए. ट्रंप ने इस दौरान अमेरिका में अप्रवासियों को लेकर बाइडेन सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इन अप्रवासियों में ज्यादातर लोगों की तादाद अपराधियों की है, जो अमेरिका के ताने-बाने को खत्म कर रहे हैं.
अप्रवासियों को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप ट्रंप ने डिबेट के दौरान अप्रवासियों पर हमला बोलते हुए कहा कि बाइडेन सरकार ने अपने कार्यकाल में अवैध प्रवासियों, आतंकवादियों और अपराधियों को अमेरिका में आने दिया. ये उनकी बहुत बड़ी गलती है. इन लोगों ने इस देश के ताने-बाने को नष्ट कर दिया है. इन लोगों ने पूरी दुनिया से लाखों लोगों को अमेरिका में आने दिया, जिनमें से बड़ी संख्या अपराधियों की है. इस वजह से अमेरिका में इस समय क्राइम रेट बहुत ज्यादा है.
ट्रंप ने कहा कि ये लोग जेलों और पागलखानों से आ रहे हैं जो अमेरिका के लोगों की नौकरियां ले रहे हैं. आप देख रहे हैं कि पूरे अमेरिका के शहरों में क्या हो रहा है...वे इमारतों पर कब्जा कर रहे हैं. वे हिंसक हैं. हमारे जानवरों को खा रहे हैं. हमारे देश को नष्ट कर रहे हैं. हमें इन लोगों को बाहर निकालना होगा. लेकिन बाइडेन सरकार इनका नेतृत्व कर रहे हैं. वो बॉर्डर को क्लोज क्यों नहीं करते हैं. ट्रंप ने कहा कि मैंने इस देश की अर्थव्यवस्था को शीर्ष स्तर पर पहुंचाया था. मैं इसे दोबारा करुंगा.
यह भी पढ़ें: Trump vs Harris debate: 'महिलाओं को मत बताइए वे अपने शरीर के साथ क्या करें?', अबॉर्शन पर जोरदार बहस, कमला के तीर से बैकफुट पर ट्रंप
डेमोक्रेट्स की नीतियों की वजह से मुझे गोली लगी इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश में लगातार अवैध प्रवासियों का आना जारी है. डेमोक्रेट्स के पास इन्हें रोकने को लेकर कोई प्लान नहीं है. मुझे डेमोक्रेट्स की वजह से गोली लगी थी.डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज केस राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित हैं. अमेरिकी सरकार ने हथियार के तौर पर इन केस का मेरे खिलाफ इस्तेमाल किया. ये केस फेक हैं.
कमला हैरिस ने ट्रंप को घेरा

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










