
ट्रंप के लिए बड़ा झटका क्यों है ममदानी की जीत? 10 महीने में ही अपने राष्ट्रपति से ऊबे लोग
AajTak
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी ने ट्रंप समर्थित रिपब्लिकन उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो को बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. मंगलवार हुए चुनाव में ममदानी समेत अन्य डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की जीत ट्रंप के लिए एक बड़ा झटका है. 2026 के मिडटर्म चुनावों के दौरान ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. 34 वर्षीय डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ममदानी ने ट्रंप समर्थित रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को बड़े अंतर से हराया. यह नतीजा सिर्फ न्यूयॉर्क की राजनीति के लिए नहीं, बल्कि अमेरिका की राष्ट्रीय राजनीति में भी एक बड़ा संकेत माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह जीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक 'गंभीर झटका' है.
मंगलवार को हुए चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही उम्मीदवार नहीं थे, लेकिन समाचार एजेंसी एपी के वोटर पोल के अनुसार, कई महत्वपूर्ण राज्यों के वोटर्स ने या तो उन्हें ध्यान में रखकर वोट किया या फिर उनके खिलाफ जाकर अपना फैसला लिया.
हालिया नतीजे किसी भी तरह से ट्रंप के लगभग दस महीने पुराने व्हाइट हाउस कार्यकाल के समर्थन के रूप में नहीं देखे जा सकते.
इसी रुझान को मंगलवार को हुए न्यू जर्सी और वर्जीनिया के गवर्नर चुनावों, न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव, और कैलिफोर्निया में संसदीय क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण संबंधी जनमत संग्रह में साफ तौर पर देखा गया.
एपी वोटर पोल, जिसने इन जगहों पर 17,000 से अधिक वोटर्स से बातचीत की, में पाया गया कि अधिकांश लोग ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल से असंतुष्ट हैं, और कई वोटर्स ने माना कि प्रवासन (इमिग्रेशन) पर उनका आक्रामक रुख हद से आगे बढ़ गया है.
रिपब्लिकन वोटर्स और रिपब्लिकन पार्टी की ओर झुकाव रखने वाले लोगों ने कहा कि उन्होंने ट्रंप को ध्यान में रखकर वोट नहीं किया, हालांकि उनमें से अधिकतर ने ट्रंप के कामकाज को संतोषजनक बताया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








