
ट्रंप के 'मेकिंग ऑफ गाजा' की राह क्लियर हुई, लेकिन हमास का No Surrender मोड बाधा न बन जाए!
AajTak
गाजा पीस प्लान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मंजूरी मिल गई है. गाजा को फिर से बसाने के लिए जो बोर्ड बना है उसके चीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होंगे. इस वजह से इस बोर्ड से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन गाजा पर खर्च होने वाला पैसा, गाजा की विकास की योजना पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है.
गाजा अब नए भविष्य की बाट जोह रहा है. सुरक्षा परिषद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तुत 20-बिंदुओं वाले गाजा पीस प्लान को व्यापक समर्थन के साथ मंजूरी दे दी है. इसके बाद गाजा के भविष्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस फैसले के बाद ट्रंप के नेतृत्व वाले ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की देखरेख में 'नया गाजा' विकसित किया जाएगा. लेकिन ट्रंप को चुनौती हमास से मिल रही है जो अपने हथियार छोड़ने को फिलहाल तैयार नहीं है.
गाजा अब नए भविष्य की राह देख रहा है. नया गाजा पीस प्लान इस क्षेत्र "कट्टरपंथ" और "आतंक" मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित करने का विजन रखता है. जो अपने पड़ोसियों के लिए खतरा पैदा नहीं करता और जिसका पुनर्विकास वहां की जनता के लाभ के लिए किया जाएगा.
गाजा पीस प्लान में इजरायल की सभी शंकाओं का ख्याल रखा गया है.
ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में परिषद द्वारा प्रस्ताव को अपनाए जाने का स्वागत किया और इसे "वास्तविक ऐतिहासिक क्षण" बताया. उन्होंने लिखा, "यह संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में सबसे बड़ी स्वीकृतियों में से एक के रूप में दर्ज होगा और दुनिया भर में शांति को बढ़ावा देगा."
ट्रंप की लीडरशिप और गाजा का भविष्य
सबसे खास बात यह है कि ट्रंप गाजा के लिए बनाए गए 'बोर्ड ऑफ पीस' की अध्यक्षता स्वयं करेंगे. उन्होंने कहा कि इस बोर्ड में दुनिया भर के सबसे शक्तिशाली और सम्मानित नेता शामिल होंगे.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








