
ट्रंप के घर को उड़ाने की साजिश, शॉटगन और पेट्रोल बम लिए घुसा हमलावर... सीक्रेट सर्विस ने सीने में उतार दी गोली
AajTak
फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित मार-ए-लागो परिसर के बाहर एक सुरक्षा उल्लंघन में 20 साल के युवक की गोलीबारी में मौत हो गई. युवक के हाथ में फ्यूल कैन और शॉटगन जैसा हथियार था, जिसे देखकर यूएस सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ ने उसे रोकने की कोशिश की. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यहीं आवास है.
अमेरिका में फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में स्थित मार-ए-लागो परिसर के बाहर रात के समय सुरक्षा उल्लंघन की गंभीर घटना हुई. यूएस सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के एक डिप्टी ने गोलीबारी की, जिसमें 20 साल के एक युवक की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, युवक को परिसर की परिधि के नजदीक देखा गया था. उसके हाथ में एक फ्यूल कैन था और उसके पास शॉटगन जैसा दिखने वाला एक हथियार भी था.
सीक्रेट सर्विस ने बताया कि युवक के इस संदिग्ध व्यवहार के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. युवक द्वारा परिसर की सुरक्षा पर खतरा होने के बाद सुरक्षा बलों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति के तनावपूर्ण होने के कारण गोलीबारी हुई, जिसमें युवक की मौत हो गई.
इस घटना के बाद फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई), यूएस सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने अभी तक घटना के कई पहलुओं को जांच के दायरे में बताया है और बताया कि जांच जारी है. वे सभी तथ्यों और सुरागों को इकट्ठा कर मामले की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं, ताकि घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकें.
यह भी पढ़ें: 'भारत का कुछ नहीं बिगड़ेगा...', ट्रंप के 15% टैरिफ बम पर एक्सपर्ट ने समझाया गणित
यह सुरक्षा उल्लंघन की घटना मार-ए-लागो जैसे उच्च सुरक्षा वाले परिसर के लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मार-ए-लागो में रहते हैं. यहां उनका निजी रिसॉर्ट और मुख्य निवास है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








