
टैगोर के बाद सत्यजीत रे का मकान ढहाने पर विवाद, बांग्लादेश और पाकिस्तान में छूटी भारतीय संपत्तियां किस हाल में?
AajTak
शेख हसीना सरकार के जाने के बाद से बांग्लादेश वो सारे काम कर रहा है, जो भारत के खिलाफ जाते हों. रिश्ते पर एक और कील ठोंकते हुए ढाका ने ख्यात भारतीय फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे का मकान ढहाने का फैसला कर लिया. इससे पहले रवींद्रनाथ टैगोर के घर पर भी तोड़फोड़ हो चुकी.
दुश्मन देश में छूटी हुई संपत्तियों अक्सर या तो किसी और के नाम हो जाती हैं, या फिर खस्ताहाल पड़ी रहती हैं. देश के बंटवारे के साथ पाकिस्तान के हिस्से चले गए घरों-इमारतों का भी यही हाल हुआ. अब बांग्लादेश भी पाकिस्तान के साथ कदमताल करते हुए अपने यहां बची भारतीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है. हाल में ढाका प्रशासन ने मशहूर फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे के पैतृक मकान को गिराने की बात की. इसके बाद से खलबली मची हुई है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने फैसला बदलने की गुजारिश की, जिसके बाद खबर आ रही है कि फैसला फिलहाल के लिए रोक दिया गया. लेकिन सवाल ये है कि क्या बंटवारे के बाद यहां-वहां फैली ऐतिहासिक महत्व की प्रॉपर्टीज के लिए भारत का ढाका या इस्लामाबाद से कोई समझौता है, और अगर नहीं तो ऐसी संपत्ति का क्या होता है!
देश के बंटवारे के साथ अचल संपत्ति का बंट जाना या छूट जाना नई बात नहीं. भारत-पाक-बांग्लादेश ही नहीं, ऐसा दुनिया के उन सारे देशों के साथ हो चुका, जहां भी विभाजन हुआ. लेकिन उसके बाद क्या होता है? क्या देशों के बीच कोई करार भी हो सकता है, कि वे ख्यात लोगों के घरों को साझा विरासत मान सुरक्षित रखे? और क्या भारत का भी पाकिस्तान या बांग्लादेश से ऐसा कोई एग्रीमेंट है?
पहले ताजा मामला जानते चले. मैमनसिंह के हरिकिशोर रे चौधरी रोड पर सत्यजीत रे के दादा का घर है. एक सदी से भी कुछ पुराना ये मकान देखरेख की कमी से लगभग खंडहर हो चुका. साल 1989 में सरकार ने इसका मालिकाना हक लेते हुए यहां एक शिशु एकेडमी खोल दी थी. इसके बंद होने के बाद से बीते लगभग दो दशक से मकान खाली पड़ा है. धीरे-धीरे खिड़कियां-दरवाजे भी गायब होने लगे.
इस बीच स्थानीय प्रशासन ने इसे खतरनाक स्ट्रक्चर घोषित करते हुए मकान गिराने का फैसला ले लिया. अक्सर जर्जर पड़े मकानों के साथ ऐसा होता है. लेकिन ये केवल मकान नहीं, बल्कि एक पूरी याद है, जिसके तार भारत से जुड़े हैं. फैसले की भनक पड़ते ही भारतीय विदेश मंत्रालय एक्टिव हो गया. उसने कहा कि हमारी तरफ से मकान को ठीक-ठाक करने में मदद दी जाएगी, लेकिन उसे गिराया न जाए.
कुछ समय पहले बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के घर को भी नुकसान पहुंचाया गया था. बाद में स्थानीय प्रशासन ने कुछ गिरफ्तारियां भी की थीं, लेकिन मकान की ताजा स्थिति पर कोई अपडेट नहीं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







