
टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर FATF का एक्शन, उत्तर कोरिया-ईरान और म्यांमार ब्लैकलिस्ट
AajTak
आतंकवाद के वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने में गंभीर कमियों के कारण FATF ने उत्तर कोरिया, ईरान और म्यांमार को अपनी ब्लैकलिस्ट में बरकरार रखा है और सदस्य देशों से इन देशों के साथ लेन-देन में सतर्कता बरतने को कहा है.
आतंकवाद के वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग पर निगरानी रखने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने उत्तर कोरिया (DPRK), ईरान और म्यांमार को अपनी ब्लैकलिस्ट में बरकरार रखा है. इन देशों को आतंकवाद के वित्तपोषण (टेरर फंडिंग) और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के अपने तंत्र (AML/CFT) में गंभीर कमियों के कारण इस लिस्ट में रखा गया है. FATF ने इन देशों की पहचान अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम के रूप में की है और इन्हें 'हाई-रिस्क ज्यूरिसडिक्शन सब्जेक्ट टू ए कॉल फॉर एक्शन' करार दिया गया है.
FATF की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन देशों में अवैध वित्तीय गतिविधियों से निपटने में उनकी लगातार विफलताएं मिली हैं. जिससे वैश्विक आतंकवाद, हथियार तस्करी और अपराध सिंडिकेट्स को बढ़ावा मिलता है. संस्था ने सदस्य देशों से इन क्षेत्रों के साथ लेन-देन में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है.
FATF समय-समय पर अपनी लिस्ट की समीक्षा करता है, लेकिन ये तीनों देश लगातार ब्लैकलिस्ट बने हुए हैं. ब्लैकलिस्ट में शामिल होने से वित्तीय संस्थानों को इन देशों से दूरी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे घरेलू नीति निर्माताओं पर विनियमन सुधार का दबाव पड़ता है, ताकि FATF मानकों का पालन हो सके.
बता दें कि म्यांमार को अक्टूबर 2022 में ब्लैकलिस्ट में डाला गया था, क्योंकि उसने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद वित्तपोषण रोकने के लिए निर्धारित कार्य योजना में पर्याप्त प्रगति नहीं की. FATF ने देश से कमियों को दूर करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि यदि अक्टूबर 2025 तक और सुधार नहीं हुआ तो प्रतिबंधात्मक उपाय (countermeasures) पर विचार किया जा सकता है.
उल्लेखनीय है कि 2025 में FATF ने अल्जीरिया, अंगोला, बुल्गारिया, बुर्किना फासो, कैमरून, कोटे डी आइवर, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, केन्या, लाओ पीडीआर, मोनाको, मोजाम्बिक, नामीबिया, नेपाल, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और वियतनाम जैसे विभिन्न देशों की AML/CFT प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान बुर्किना फासो, मोजाम्बिक, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका को ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया गया.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






