
टेकऑफ के समय लैंडिंग गियर में लगी आग, प्लेन में सवार थे 179 लोग... अमेरिका में टला बड़ा हादसा
AajTak
डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस के विमान की लैंडिंग के दौरान लैंडिंग गियर में आग लग गई. घटना के बाद विमान को रनवे पर ही रोक दिया और प्लेन में सवार 179 यात्रियों को सुरक्षित बहार निकाल लिया. इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
अमेरिकन एयरलाइंस के विमान AA3023 में शनिवार को डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते वक्त लैंडिंग गियर में आग लगी. लैंडिंग गियर में आग लगने के बाद विमान में सवार सभी 173 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
डेनवर फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि ये घटना उस वक्त हुई जब बोइंग 737 मैक्स विमान डेनवर से मियामी के लिए रनवे 34L से उड़ान भर रहा था.
अधिकारियों के अनुसार, ये समस्या विमान के टायर में आई, जिसके कारण विमान को रनवे पर ही रोकना पड़ा. डेनवर एयरपोर्ट ने पुष्टि की कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं. घटनास्थल पर पांच लोगों का मूल्यांकन किया गया, लेकिन उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी. हालांकि, गेट पर एक व्यक्ति को मामूली चोट के कारण मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
FAA ने शुरू की घटना की जांच
फ्लाइटअवेयर के अनुसार, फ्लाइट दोपहर 1:12 बजे गेट C34 से रवाना होने वाली थी, लेकिन दोपहर 2:45 बजे टेकऑफ के दौरान संभावित लैंडिंग गियर घटना की जानकारी मिली. यात्रियों को बसों के जरिए से टर्मिनल तक पहुंचाया गया. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.
अमेरिकन एयरलाइंस ने बाद में पुष्टि की कि विमान में टायर से संबंधित रखरखाव की समस्या थी, जिसके कारण इसे सेवा से हटा लिया गया है और उनकी रखरखाव टीम द्वारा इसकी जांच की जा रही है. शनिवार शाम को डेनवर फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि उन्होंने विमान में लगी आग को काबू पा लिया.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







