
टूटे जबड़े की फोटो, नफरती कमेंट... भारतीयों के खिलाफ अमेरिका में हेट की हद हो गई!
AajTak
पुणे के राजेंद्र पंचाल का जबड़ा एक दुर्घटना में विकृत हो गया था. अब उनकी सर्जरी हो गई लेकिन अमेरिका में उनकी पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल कर भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी की जा रही है.
पश्चिमी देशों में रंगभेद (रेसिज्म) झेलना उतना ही सामान्य है, जितना कि हाई स्कूल की अंग्रेजी की क्लास में शेक्सपियर को पढ़ना. लेकिन जब आपको लगा कि नस्लवाद इससे अधिक नीचे नहीं जा सकता, तभी उसका स्तर और नीचे गिर गया- और इस बार, बात सिर्फ नस्लवाद की नहीं है, बल्कि विकलांगता का मजाक उड़ाने की भी है.
सोशल मीडिया साइट एक्स पर नस्लभेदी पोस्ट की बाढ़ सी आ गई है जिसमें पुणे के 40 वर्षीय हेल्पर राजेंद्र पंचाल की पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल भारतीयों का मजाक उड़ाने के लिए किया जा रहा है.
अमेरिका स्थित कई अकाउंट्स से पंचाल की सर्जरी से पहले वाली तस्वीरें शेयर कर भारतीयों के खिलाफ नफरती कमेंट्स की जा रही हैं. राजेंद्र पंचाल के साथ एक दुर्घटना की वजह से उनका जबड़ा विकृत हो गया था लेकिन कुछ समय पहले ही उनके जीवन की यह त्रासदी खत्म हो गई. लेकिन नस्लवादियों ने उन्हें नहीं बख्शा और अपने एजेंडे को फैलाने के लिए उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.
राजेंद्र पंचाल जब सिर्फ एक साल के थे, तभी खेलते वक्त मुंह के बल गिरे और उनका जबड़ा टूट गया. चोट के कारण पंचाल के साथ TMJ ankylosis नामक दुर्लभ स्थिति पैदा हो गई, जिसमें जबड़ा खोपड़ी से जुड़ जाता है और मुंह खोलना लगभग असंभव हो जाता है.
राजेंद्र पंचाल का परिवार उनकी सर्जरी का खर्च नहीं उठा सका जिसकी वजह से उनकी सर्जरी नहीं हो पाई. 38 सालों तक पंचाल दूध, पानी और पतली खिचड़ी जैसी लिक्विड चीजों पर जीवित रहे, लगातार कुपोषण का शिकार रहे और ठोस भोजन चबा नहीं सके.
जबड़ा टूटने की वजह से उनकी बोलने की क्षमता पर भी असर हुआ. 2017 में जाकर उनकी सर्जरी हो सकी.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








